{"_id":"68c72916781fd73dbf0cdfe9","slug":"the-accused-brother-who-fired-a-gun-at-the-youth-was-arrested-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-108915-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: युवक पर तमंचे से फायर करने वाले आरोपी भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: युवक पर तमंचे से फायर करने वाले आरोपी भाई गिरफ्तार
Mon, 15 Sep 2025 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 15 Sep 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। बंबाघेर में युवक के साथ मारपीट और फायर झोंकने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल 12 बोर का तमंचा व एक कारतूस भी बरामद किया है। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
रेलवेपड़ाव निवासी सागर ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। शुक्रवार देर रात वह बाइक से रानीखेत रोड की ओर जा रहा था। तभी बंबाघेर निवासी शानू खान उसे बंबाघेर स्थित दुकान पर ले गया। दुकान पर पहुंचते ही उसने अपने भाई शाहरुख के साथ मिलकर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस बीच शानू ने तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने भवानीगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद