फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The accused absconded by attacking the soldier's head with an iron rod.

सिपाही के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर आरोपी फरार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The accused absconded by attacking the soldier's head with an iron rod.
हल्द्वानी। रात की गश्त कर रहे सिपाही की पूछताछ से नाराज युवक ने लोहे की रॉड से सिपाही पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के पुखाड़ी गांव निवासी पान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह भोटियापड़ाव चौकी में सिपाही है। 27 अक्तूबर को उसकी रात्रि गश्त ड्यूटी पीसीवी आईआरबी हयात सिंह के साथ लगी थी। कलावती चौराहे पर गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाए जाने पर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज नेगी पुत्र आनंद नेगी बेलपोखरा, पोस्ट कालाढूंगी निवासी बताया। पूछताछ के दौरान युवक ने पांव में छिपाकर रखी लोहे की रोड से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आईं है। इस दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया। साथी पुलिसकर्मी ने पान सिंह को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया। सिपाही की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed