फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Textile businessman injured in road accident, wife died

Nainital News: सड़क हादसे में कपड़ा व्यवसायी घायल, पत्नी की मौत

Wed, 21 Jun 2023 02:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 21 Jun 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Textile businessman injured in road accident, wife died
हल्द्वानी। टांडा रेलवे फाटक के पास खड़ी कार को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे का इलाज कराने दिल्ली जा रहे हल्द्वानी सदर बाजार के कपड़ा व्यवसायी की पत्नी की मौत हो गई, जबकि व्यावसायी की हालत नाजुक है। बेटे और चालक के मामूली चोट आई हैं। हादसे के बाद बस के चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वार्ड 19 मल्ला गोरखपुर, हल्द्वानी निवासी तेजिंदर सिंह की सदर बाजार हल्द्वानी में कपड़े की दुकान है। सोमवार रात करीब 10 बजे वह बेटे का इलाज कराने के लिए कार से दिल्ली रवाना हुए। उनका दोस्त चकलुवा निवासी सुखवीर सिंह कार चला रहा था और उसके बगल में 11 वर्षीय बेटा भवजोत सिंह था। पीछे तेजिंदर सिंह और उनकी पत्नी मनप्रीत कौर (40) बैठे थे।
विज्ञापन

टांडा रेलवे बैरियर बंद होने पर उन्होंने वाहनों के पीछे अपनी कार भी लगा दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक फैक्टरी की तेज रफ्तार बस ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिछली सीट पर बैठे तेजिंदर और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक-परिचालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल रुद्रपुर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मनप्रीत कौर को मृत घोषित कर दिया। हालत नाजुक होने पर तेजिंदर को हल्द्वानी रेफर कर दिया, उनका हल्द्वानी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कार में सवार व्यापारी के बेटे और चालक के भी मामूली चोट आई हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया। पंतनगर एसएचओ आरएस डांगी का कहना है कि बस को कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed