{"_id":"5e7b9cd98ebc3e728901579b","slug":"ten-thousand-invoice-of-owner-on-opening-of-tiles-factory-haldwani-news-hld378374730","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइल्स फैक्टरी खोलने पर मालिक का दस हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइल्स फैक्टरी खोलने पर मालिक का दस हजार का चालान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। लॉकडाउन के दौरान बनभूलपुरा पुलिस ने उजाला नगर में बुधवार दोपहर टाइल्स की मिनी फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों को घर भेज दिया। साथ ही फैक्टरी के मालिक का चालान किया।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार को सूचना मिली कि लॉकडाउन के दौरान टाइल्स फैक्टरी खुली है। पुलिस ने तुरंत फैक्टरी में छापा मारा तो वहां 15 मजदूर काम कर रहे थे। पुुलिस ने फैक्टरी मालिक तौफीक का पुलिस एक्ट के तहत दस हजार रुपये का चालान किया। फैक्टरी में कार्यरत अधिकतर मजदूर मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। वे यहां किराए के कमरे में रह रहे हैं।
पुलिस ने मजदूरों को तत्काल अपने घरों पर जाने को कहा। दरअसल, लॉकडाउन के नियमों के अनुसार सिर्फ जरूरत की चीजों के व्यवसाय ही संचालित हो सकते हैं। टाइल्स फैक्टरी इस श्रेणी में नहीं आती। वहीं, पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिन्हें पुलिस ने घरों में रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष का कहना था कि फैक्टरी को सील कर दिया है। साथ ही पुलिस ने राउंड लगाकर घरों के अंदर चल रहे लघु उद्योगों की भी जांच की लेकिन सभी बंद पाए गए।