फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tempo Traveller's brakes fail; six injured.

Nainital News: टेंपो ट्रेवरल के ब्रेक फेल छह घायल

Sat, 06 Jun 2026 02:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 06 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Tempo Traveller's brakes fail; six injured.
कालाढूंगी। नैनीताल सड़क पर बृहस्पतिवार देर रात एक टेंपो ट्रैवलर के ब्रेक फेल होने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक समेत छह पर्यटकों को मामूली चोटें आईं। चालक मुकेश (55) निवासी डबऊया कॉलोनी फरीदाबाद (हरियाणा) ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को खाई में गिरने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। इससे वाहन सड़क पर ही पलट गया और एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि यह घटना देर रात करीब 1:30 बजे हुई। घायलों में प्रतिष्ठा (45), प्रिया भारती (45), मनाया (15), गीता मल्होत्रा (15) और ऐश्वर्या (14) शामिल हैं। सभी को कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। यह फरीदाबाद, हरियाणा के एक स्कूल का समूह था जिसमें कुल 20 लोग नैनीताल से लौट रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed