फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tempo Traveller fell into the ditch, 12 injured

टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरा, 12 घायल 

Sun, 11 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sun, 11 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Tempo Traveller fell into the ditch, 12 injured
पर्यटकों की बस गिरी - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। दिल्ली और नोएडा से घूमने आए सैलानियों का टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से ड्राइवर समेत 12 पर्यटक घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर 108 सेवा से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 62 स्थित बाकलैस बैंक में कार्यरत कुछ अधिकारी टेंपो ट्रेवलर (यूपी 16 डीटी 0990) बुक कराकर यहां घूमने आए थे। शनिवार सुबह यह सभी लोग वाहन से मरचूला (अल्मोड़ा) स्थित एक रिजॉर्ट में जा रहे थे। बताया जाता है कि मरचूला से थोड़ा पहले एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टेंपो ट्रेवलर खाई में गिर गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद वाहन में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना प्रशासन को देते हुए बचाव कार्य शुरू किया। एक-एक कर घायलों को बाहर निकालकर 108 सेवा से सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में सांत्वना वाजपेई निवासी सेक्टर 25 नोएडा, सौरभ निवासी दिल्ली, वाहन चालक सुभाष गुप्ता निवासी खोड़ा कॉलोनी (नोएडा), मो. हसनैन निवासी मकान संख्या 903 नोएडा, अजीत निवासी मयूर विहार (दिल्ली), अभिराम निवासी रामप्रस्थ (दिल्ली), पर्व उपाध्याय निवासी इंद्रप्रस्थ (नोएडा), एलिजाबेथ गोम्स निवासी गाजियाबाद, कृष्ण शर्मा निवासी बुद्ध विहार (दिल्ली), रोलिका निवासी सेक्टर 39 नोएडा, अमित जैन निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद और देबोजीत निवासी सेक्टर 37 नोएडा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल सांत्वना वाजपेई और सौरभ को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया, शेष घायलों का रामनगर के अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। इधर, हादसे की सूचना के बाद रामनगर के एसडीएम पारितोष वर्मा और सीओ मिथिलेश कुमार, सल्ट (अल्मोड़ा) के पटवारी कोशल चौहान ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछा और डॉक्टरों को दिशा-निर्देश दिए। 

रामनगर। पेड़ से टकराकर दिल्ली निवासी एक बाइकर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दे ही है। परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। शनिवार दोपहर बसंत कुंज नई दिल्ली निवासी गगन सिंह नागपाल पुत्र परमजीत सिंह नागपाल बुलेट (डीएल 12 एसडी 4288) से रामनगर आ रहे थे।


शिवलालपुर चुंगी स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास उन्हें झपकी आ गई और बाइक सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसे में गगन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल संयुक्त अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गगन को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि गगन अपने 13 अन्य साथियों के साथ बाइकों से घूमने के लिए नैनीडांडा (पौड़ी) जा रहे थे। गगन की मौत से उसके सभी साथी सदमे में हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed