फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenager released from jail five days ago dies in raincoat in Scotland

Nainital News: पांच दिन पहले जेल से छूटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Teenager released from jail five days ago dies in raincoat in Scotland
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। पांच दिन पहले जेल से छूटे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव आरटीओ रोड के पास पड़ा मिला। शरीर में चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम मुखानी पुलिस को सूचना मिली कि आरटीओ रोड के पास जगत विहार वाले रास्ते में एक युवक अचेत पड़ा है। इस पर थानाध्यक्ष पंकज जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पंकज जोशी के अनुसार युवक की शिनाख्त गोविंदपुर गरवाल निवासी 27 वर्षीय सानू कार्की के रूप में हुई है। युवक दो बार स्मैक तस्करी के मामले में जेल भी जा चुका है। पांच दिन पहले ही वह जेल से छूटा था। उन्होंने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed