फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenager missing after slipping and drowning in Kosi river garmpani nainital

नैनीताल: पैर फिसलने से कोसी नदी में बहा किशोर, लापता; एसडीआरएफ और पुलिस की टीम जुटी

Wed, 07 Oct 2026 03:57 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: Heera Updated Wed, 07 Oct 2026 03:57 PM IST
सार

नैनीताल जिले के गरमपानी के पास कोसी नदी के किनारे बैठा दीपक पैर फिसलने से नदी में डूब गया। साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, पर मटमैले पानी के कारण पता नहीं चल पा रहा। सर्च जारी है।

विज्ञापन
Teenager missing after slipping and drowning in Kosi river garmpani nainital
कोसी नदी किनारे पैर फिसलने से युवक डूबा - फोटो : amar ujala

विस्तार

नैनीताल जिले के गरमपानी के बेतालघाट ब्लॉक के कलुवाबगड़ रोपा के पास बुधवार की दोपहर कोसी नदी किनारे बैठा दीपक कुमार (17) पुत्र भुवन चंद्र, निवासी बिनकोट पैर फिसलने से नदी में डूब गया।

विज्ञापन

दीपक के साथ गए अन्य युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे उसे नहीं बचा पाए। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ को घटना की सूचना दी। पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दीपक की खोजबीन शुरू कर दी है। नदी का पानी मटमैला होने के चलते दीपक का पता नहीं चल पा रहा है। टीम की ओर से सर्च अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed