फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   600 experts to gather at the international nursing education conference.

Nainital News: अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग शिक्षा सम्मेलन में जुटेंगे 600 विशेषज्ञ

Thu, 08 Oct 2026 02:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 08 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
600 experts to gather at the international nursing education conference.
हल्द्वानी। एमआईईटी कुमाऊं कॉलेज ऑफ नर्सिंग में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 9 से 11 अक्तूबर तक होगा। सम्मेलन का विषय नर्सिंग शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए नवाचार रखा गया है।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, सम्मेलन में 600 प्रतिभागी शामिल होंगे जिनमें 450 ऑफलाइन और 150 ऑनलाइन जुड़ेंगे। उत्तराखंड के अलावा यूपी, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब सहित कई राज्यों से विद्यार्थी, शिक्षक और शोधकर्ता आएंगे। सम्मेलन में एआई, नर्सिंग इन्फॉर्मेटिक्स, डिजिटल लर्निंग, सिमुलेशन बेस्ड टीचिंग, केस-बेस्ड लर्निंग, गेमिफिकेशन और फ्लिप्ड क्लासरूम जैसे विषयों पर मंथन होगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. राजेश कुमार शर्मा, डॉ. प्रियंका ए. मसीह, डॉ. प्रतिभा मनोहरन, डॉ. लेखा विश्वनाथ, हिमांशु जोशी समेत कई विशेषज्ञ वक्ता होंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुवैत से एल्विन जोसेफ वाई और यूके से अर्नेस्ट तैमबुअल अनुभव साझा करेंगे। सम्मेलन के दौरान शोध-पत्र और पोस्टर प्रेजेंटेशन का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article