फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teenager jumps into river from Gaula Bridge; panic ensues.

Nainital News: गौला पुल से नदी में कूदा किशोर, मची खलबली

Mon, 06 Jul 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 06 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Teenager jumps into river from Gaula Bridge; panic ensues.
हल्द्वानी। चोरगलिया रोड पर गौला पुल से रविवार शाम एक किशोर ने नदी में कूद मार दी। यह देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर बनभूलपुरा कोतवाली पुलिस, एसडीएआरफ, दमकल कर्मियों और गोताखोरों ने किशोर की तलाश में सर्च अभियान चलाया। करीब तीन घंटे तक चले अभियान में किशोर का पता नहीं चला। सोमवार सुबह से टीम फिर से रेस्क्यू अभियान चलाएगी।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब पांच बजे गौला पुल के पास लोग टहल रहे थे। इसी बीच किशोर एकाएक पुल से नीचे नदी में कूद गया। इससे वहां लोगों में खलबली मच गई। देखते ही देखते पुल के एक ओर से लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर एसडीएआरफ, दमकल कर्मियों और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंचे। करीब 100 मीटर के दायरे में 15 से अधिक कर्मचारियों की टीम किशोर की खोज में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली। नदी में पानी का बहाव तेज होने और कुछ जगह पर 15 से 20 फुट गहराई के चलते टीम को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। रात 8:30 बजे के बाद टीम ने अभियान रोक दिया। इस बीच एसपी सिटी मनोज कत्याल ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से नाबालिग के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


वर्जन
करीब साढ़ तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाने के बाद रोक दिया गया है। नाबालिग की ढूंढखोज को सोमवार सुबह फिर से अभियान चलाया जाएगा। नाबालिग कौन था और यहां कैसे पहुंचा, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कत्याल, एसपी सिटी

फोटो कैप्शन-बबली भाई शेयर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed