फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Team went to remove encroachment, villagers protested

Nainital News: अतिक्रमण हटाने गई टीम, ग्रामीणों ने किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Team went to remove encroachment, villagers protested
रामनगर के ढेला में जेसीबी के आगे डंडे लेकर पहुंची महिलाएं। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर। कॉर्बेट पार्क की सीमा पर सटे ढेला गांव में अतिक्रमण हटाने गई टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। दिन भर ग्रामीणों ने विरोध किया लेकिन देर शाम मान गए जिस पर वन कर्मियों ने अतिक्रमण को हटा दिया। इस दौरान मौके पर प्रशासन, वन विभाग के अधिकारी व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे ढेला गांव के किनारे मुख्य सड़क के आसपास मदन मोहन, भुवन मावड़ी, बब्बू पांडे, दलीप मवाड़ी, राजू मवाड़ी, केसूली देवी, राजू नेगी के मकान है। उनका कहना है कि वह 50 वर्षों से अधिक समय से यहां रह रहे हैं। कॉर्बेट पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी ने बताया कि वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए 2018 में नोटिस दिए गए थे। कहा कि यहां बने मकान और दुकान अवैध थे।
विज्ञापन

ग्रामीण और महिलाओं के उग्र रूप को देखते हुए पार्क वार्डन, एसडीओ कालागढ़ और ढेला रेंजर से महिलाओं से वार्ता की। काफी देर तक समझाने के बाद देर शाम ग्रामीण माने। पार्क वार्डन ने बताया कि ग्रामीणों ने खुद ही मकानों, छतों पर लगी टीन शेड को हटा लिया और खुद ही अपना सारा सामान हटाया। रेंजर के अनुसार ग्रामीणों का सामान वन विभाग ने उनके घरों तक छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने जेबीसी से नहीं करने दी तोड़फोड़
शनिवार सुबह 11 बजे कॉर्बेट पार्क के वार्डन अमित ग्वासीकोटी, एसडीओ कालागढ़ शालिनी वर्मा, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, नायब तहसीलदार डीसी मिश्रा, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, ढेला रेंजर संचिता वर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई। महिलाएं लाठी डंडे लेकर जेसीबी के आगे खड़ी हो गईं और जेसीबी से अतिक्रमण हटाने नहीं दिया। स्थिति को देखते हुए जेसीबी को मौके से हटा लिया गया। मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत का भी ग्रामीणों ने घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed