{"_id":"6abffaef68394d089a0cda94","slug":"teachers-took-charge-following-protests-by-female-students-nainital-news-c-418-1-shld1006-10753-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: छात्राओं के विरोध के बाद शिक्षकों ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: छात्राओं के विरोध के बाद शिक्षकों ने संभाला कार्यभार
Sat, 03 Oct 2026 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी(नैनीताल)। बेतालघाट के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं होने से परेशान छात्राओं और अभिभावकों को बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा था। अभिभावकों ने अतिथि शिक्षकों की ज्वाइनिंग नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार, शिक्षा मंत्री, विधायक और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की थी। छात्राओं के विरोध के बाद शुक्रवार को विद्यालय में दो शिक्षकों ने कार्यभार संभाला।
मुख्य शिक्षाधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि विभाग की ओर से पूर्व में शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। शुक्रवार को दो अतिथि शिक्षकों ने कार्यभार संभाल लिया है। साथ ही तीस सितंबर को एक अतिथि शिक्षक की ओर से विद्यालय में ज्वाइनिंग कर ली गई थी। जल्द अन्य शिक्षक भी विद्यालय में तैनात हो जाएंगे। सीईओ ने कहा कि छात्राओं की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए विभाग की ओर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द प्रवक्ताओं के पदों पर निदेशालय से नियुक्ति होनी है उसके बाद शिक्षकों की समस्या कम हो जाएगी।