फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Teacher falls into lake after being hit by speeding bike rider in bhimtal

Bhimtal: तेज रफ्तार बाइक सवार की टक्कर से झील में गिरा शिक्षक, बच्चों के साथ टूर में आया था टीचर; ऐसे बची जान

Wed, 25 Sep 2024 01:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल
अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 25 Sep 2024 01:09 PM IST
सार

बुलंदशहर स्थित एक इंटर कॉलेज के बच्चों का टूर बुधवार को भीमताल घूमने के लिए आया था। बच्चे और शिक्षक भीमताल डैम में झील को लेकर जानकारी ले रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने शिक्षक को टक्कर मार दी और शिक्षक भीमताल झील में गिर गया।

विज्ञापन
Teacher falls into lake after being hit by speeding bike rider in bhimtal
भीमताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित एक इंटर कॉलेज के बच्चों का टूर बुधवार को भीमताल घूमने के लिए आया था। बुधवार की सुबह 11 बजे स्कूली बच्चे और शिक्षक भीमताल डैम में झील को लेकर जानकारी ले रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने शिक्षक सुनील कुमार शर्मा को टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से सुंतलन बिगड़ते ही शिक्षक भीमताल झील में गिर गया। शिक्षक के भीमताल झील में गिरते ही अन्य शिक्षकों ने हल्ला मचाकर बाइक सवार युवक को पकड़ लिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani News: महिला से दुष्कर्म का आरोपी दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा गिरफ्तार, पुलिस ने यूपी से पकड़ा
विज्ञापन


वहीं झील में डूबते शिक्षक को देख नाव संचालक रफीक उल्ला और सलीम उल्ला ने झील में उतरकर शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाला। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बाइक सवार युवक और अन्य लोगों ने बदसुलूकी की। लोगों की सूचना पर पुलिस युवक को लेकर थाने पहुंची। थाने में दोनों पक्षों में आपसी समझौते को लेकर वार्ता चल रही है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर स्थानीय लोगों ने पुलिस से तेज रफ्तार से बाइक चलाने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed