फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tax evasion of crores caught in two companies

दो कंपनियों में पकड़ी करोड़ों की टैक्स चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion of crores caught in two companies
हल्द्वानी,राज्यकर विभाग के अधिकारी छापे के बाद टैक्स चोरी का आंकलन करते हुए। - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। राज्य कर विभाग की तीन टीमों ने मां शीतला उद्योग प्रा. लि. भीमताल और मां शीतला डिस्ट्रीब्यूटर्स प्रा. लि. हल्द्वानी के तीन प्रतिष्ठानों में सर्वे किया। दोनों में करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। कोविड के चलते रिटर्न दाखिल नहीं हो सका है। हालांकि कंपनी का कहना है कि रिटर्न जमा न करने को विभाग चोरी मान रहा है। कोई चीज छिपाई नहीं गई है।
विज्ञापन

राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर अपर आयुक्त राज्य कर कुमाऊं जोन बीएस नगन्याल और ज्वाइंट कमिश्नर प्रवर्तन डीएस नबियाल के निर्देशन पर राज्य कर की तीन टीमों ने यह सर्वे किया। सर्वे पूर्वाह्न 11:30 बजे से शाम पांच बजे तक चला। अपर आयुक्त बीएस नगन्याल ने बताया कि मां शीतला उद्योग प्रा. लि. भीमताल जैक एंड जिल आदि ब्रांडों की शराब का उत्पादन करता है।
विज्ञापन

कंपनी ने 2018-19 में 5.51 करोड़ की खरीद की गई जबकि बिक्री 2.79 करोड़ की दिखाई। 2019-20 में खरीद 8.36 और बिक्री 3.73 करोड़ की दिखाई। साथ ही 2020-21 में 2.81 करोड़ की खरीद और अब तक बिक्री शून्य दिखाई है। इसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मां शीतला उद्योग भीमताल के स्थलीय जांच पर विदेशी मदिरा की 12467 पेटियां का स्टाक मिला। इसकी अनुमानित लागत 7.01 करोड़ है। कंपनी ने जीएसटी में पंजीयन से अब तक कुल 16.91 करोड़ की खरीद की और बिक्री 6.52 करोड़ घोषित की है। कंपनी ने लगभग चार करोड़ की बिक्री को अपने अभिलेखों में घोषित नहीं करते हुए करीब 88 लाख की कर चोरी की है।
अपर आयुक्त बीएस नगन्याल के अनुसार मां शीतला डिस्ट्रीब्यूटर्स प्रा. लि. हल्द्वानी बडवाइजर, फास्टर, हवार्ड जैसे बीयर की खरीद-बिक्री करता है। कंपनी ने 2016 से 2020-21 तक कुल 108.54 करोड़ की शराब आयातित की और बिक्री 17.90 करोड़ रुपया दिखाई है। इस पर उसने 2.92 करोड़ का वैट चुकाया है। सोयाबीन फैक्ट्री हल्दूचौड़ और कत्था फैक्ट्री के पास गोदाम की जांच करने पर यहां छह करोड़ की शराब मिली है। इस हिसाब से कंपनी ने 85 करोड़ की बिक्री को अभिलेखों में नहीं दिखाया।
कत्था फैक्ट्री के पास कंपनी का था अवैध गोदाम
राज्य कर विभाग की जांच में सामने आया है कि कंपनी ने कत्था फैक्ट्री के पास एक अवैध गोदाम बनाया हुआ था। यहां भी शराब रखी गई थी।
यहां हुए सर्वे
सोयाबीन फैक्ट्री स्थित गोदाम, कत्था फैक्ट्री के पास स्थित गोदाम और भीमताल स्थित कंपनी पर
ये अधिकारी रहे मौजूद
डिप्टी कमिश्नर प्रवर्तन स्मिता, अरविंद प्रताप सिंह, विनय प्रकाश ओझा, राहुल कांत, धर्मेंद्र कुमार, अजय प्रकाश, सुभाष वत्सल, रजनीश सच्चिदानंद, मो. इशहाक खान, गौरव पंत, डॉ. रिंकन, प्रकाश धर्मसत्तू, पूर्ण सिंह, स्मिता, राहुल वर्मा, अशोक कुमार, चंद्र मोहन जोशी, पंकज आर्य।

कंपनी का पक्ष
कोविड के चलते रिटर्न दाखिल नहीं हो सका है। रिटर्न जमा न करने को विभाग चोरी मान रहा है। यह गलत है। सारी चीजें ठीक हैं। कोई भी कमी नहीं है। हमने कोई भी चीज छिपाई नहीं है।
तुषार अग्रवाल, निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed