{"_id":"08a1821c484b0a58917c9ca7c74b4939","slug":"tapr-girls-happily-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक बनकर करूंगी देश की सेवा : प्रज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक बनकर करूंगी देश की सेवा : प्रज्ञान
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी
Updated Tue, 26 May 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रज्ञान बधानी ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक पाकर कुमाऊं में पहला स्थान प्राप्त किया है। वह भविष्य में वैज्ञानिक बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
शीशमहल काठगोदाम निवासी प्रज्ञान के पिता डा. केएन बधानी आईआईएम काशीपुर में प्रोफेसर हैं जबकि मां डा. जानकी बधानी पीजी कालेज रुद्रपुर में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं। वह कक्षा चार से सेंट थेरेसा स्कूल में ही पढ़ रही थीं। प्रज्ञान का कहना है कि वह रोजाना पांच से छह घंटे अध्ययन करती थीं।
विज्ञापन
सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। वह इस समय बिट्स (बिडला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी पिलानी) का पेपर देने के सिलसिले में दिल्ली गई हुई है। उसने जेईई एडवांस का पेपर भी दिया है। प्रज्ञान की इस कामयाबी से उसके परिवार में खुशी का माहौल है और आस-पड़ोस के लोगों का प्रज्ञान को बधाई देने के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन