{"_id":"66fc91a06a519770ab09ef88","slug":"tallital-danth-intersection-will-be-beautified-bapus-statue-will-be-installed-nainital-news-c-238-1-ntl1003-108683-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तल्लीताल डांठ चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, लगेगी बापू की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तल्लीताल डांठ चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, लगेगी बापू की प्रतिमा
Wed, 02 Oct 2024 05:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल डांठ शीघ्र ही सौंदर्यीकृत होकर नए स्वरूप में नजर आएगा, जिसकी कवायद शुरू की जा चुकी है। बता दें कि नगर में सात चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाना है। नगर के प्रवेश द्वार तल्लीताल डांठ से इसकी शुरूआत की गई। प्रथम चरण में पुराने बस स्टैंड, पुलिस चौकी आदि को हटाकर इसका चौड़ीकरण किया जा चुका है।
अब पर्यटन सीजन और मानसून बीतने के बाद लोनिवि की ओर से सौंदर्यीकरण का कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है। ईई रत्नेश सक्सेना ने बताया कि पूर्व में डांठ के किनारे लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को ताकुला गांधी ग्राम में स्थापित करने की योजना है जबकि यहां डांठ के बीच में नई प्रतिमा लगाई जानी प्रस्तावित है।
इसके अलावा फव्वारे समेत अन्य सौंदर्यीकरण की भी योजना है। इधर, तल्लीताल बाजार से जल्द ही तारों का जंजाल हट जाएगा। ऊर्जा निगम के ईई एसके सहगल ने बताया कि बिजली के तारों को भूमिगत करने की कवायद शुरू की जा चुकी है। वहीं जल संस्थान के सहायक अभियंता डीएस बिष्ट का कहना है उक्त परिक्षेत्र में पानी की लाइन डाली जा रही है, जिससे भविष्य में पानी संयोजन के लिए मार्ग पर खोदाई नहीं करनी पड़ेगी। दोनों विभागों के कार्य के बाद वाईफाई आदि के तारों को भी भूमिगत किया जाना है। संवाद