{"_id":"66f355d7bd3427fbd304c2c9","slug":"take-concrete-steps-to-stop-landslides-mp-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-105053-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन को रोकने के लिए उठाएं ठोस कदम : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन को रोकने के लिए उठाएं ठोस कदम : सांसद
Wed, 25 Sep 2024 05:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब पुल के पार की पहाड़ी में बीते दिनों से हो रहे भारी भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। इससे सड़क पर जाम की समस्या बनी हुई है। मंगलवार शाम को सांसद अजय भट्ट ने पहाड़ी का निरीक्षण किया।
सांसद ने एनएच के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर भूस्खलन की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि नई तकनीक से पहाड़ी का उपचार कराकर भूस्खलन की समस्या का समाधान किया जाएगा। सांसद ने सुयालबाड़ी सीएचसी में नई एंबुलेंस की व्यवस्था कराने के लिए सीएमओ से वार्ता की।
उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि जल्द ही नई एंबुलेंस आ जाएगी। साथ ही बताया कि सीएचसी सुयालबाड़ी और गरमपानी में दंत चिकित्सक की नियुक्ति के तैयारी की जा रही है। वहां दिलीप सिंह बोरा, रमेश सुयाल, राकेश कपिल मौजूद रहे। संवाद