{"_id":"6a91ee435dfaca7ea002af82","slug":"swine-flu-alert-in-ramnagar-ramnagar-news-c-418-1-ntl1004-9709-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्वाइन फ्लू को लेकर रामनगर में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्वाइन फ्लू को लेकर रामनगर में अलर्ट
Sat, 29 Aug 2026 01:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। स्वाइन फ्लू को लेकर रामनगर में अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। संयुक्त चिकित्सालय में बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों के साथ अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की जांच की जा रही है। सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि संदिग्ध मरीजों की स्थिति को देखते हुए आवश्यक जांच और उपचार की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्यकर्मियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। आईसीयू के 16 बेड तैयार किए जाने के साथ ही गंभीर मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बताया कि अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन