फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Summer special train will run from Kathgodam station to Mumbai Central from April 25.

Nainital News: काठगोदाम स्टेशन से मुंबई सेंट्रल के लिए 25 अप्रैल से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
Summer special train will run from Kathgodam station to Mumbai Central from April 25.
हल्द्वानी। कुमाऊं के लोगों को मुंबई से जोड़ने के लिए काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन शुरू होने जा रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से 25 अप्रैल से प्रत्येक बृहस्पतिवार को ग्रीष्मकालीन सुपरफास्ट साप्ताहिक विषेश गाड़ी चलाई जाएगी। 24 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई से काठगोदाम रेलवे स्टेशन के लिए यह ट्रेन संचालित होगी।
विज्ञापन



पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलेगी। यह गुजरात के सूरत स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे, बड़ोदरा स्टेशन, कोटा स्टेशन, भरतपुर स्टेशन होकर, बृहस्पतिवार सुबह 6:55 बजे मथुरा स्टेशन से होकर दोपहर करीब 2:30 बजे काठागोदाम स्टेशन पहुंचेगी। साथ ही वापसी में गाड़ी संख्या 09076 प्रत्येक काठगोदाम मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार को काठगोदाम स्टेशन से शाम 5:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन लालकुआं, किच्छा, इज्जतनगर स्टेशन, रात 8:41 बजे बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, हाथरस होते हुए मध्य रात 1:10 बजे मथुरा स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद भरतपुर स्टेशन, गंगापुर स्टेशन होते हुए अगले दिन शुक्रवार सुबह 6:40 बजे कोटा स्टेशन, नागड़ा, गोधरा, बड़ोदरा होते हुए दोपहर 4:50 बजे सूरत स्टेशन होते हुए वापी स्टेशन, बोरीवली स्टेशन होते हुए शुक्रवार रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ ने बताया कि यह समर स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से मुबंई के लिए 25 अप्रैल से 27 जून तक चलाई जाएगी। बताया कि ट्रेन मुंबई से काठगोदाम और काठगोदाम से मुंबई तक 10-10 फेरों में चलाई जाएगी। बताया कि इस ट्रेन के चलने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed