फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Summer feeling in winter in nainital

नैनीताल में सर्दी में गर्मी का एहसास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Summer feeling in winter in nainital
नैनीताल में खिली चटक धूप। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। सूर्य देव की तपिश से नैनीताल में दिन के समय गर्मी का एहसास हो रहा है जबकि आमतौर पर इन दिनों नैनीताल में बर्फबारी के साथ सर्दी का सितम रहता था। जनवरी में मौसम के इस मिजाज से सैलानी भी हैरान हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगामी तीन दिनों तक नैनीताल में बर्फबारी होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ साल पहले तक नैनीताल में दिसंबर के आखिरी हफ्ते तक हिमपात हो जाता था। इससे जनवरी में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ती थी। पर इस साल मौसम का मिजाज बिल्कुल उलट है। जनवरी के पहले हफ्ते में एकाध दिन जरूर ठंड हुई, लेकिन अन्य दिनों में दोपहर का मौसम राहत देने वाला रहा है। सुबह-शाम को छोड़कर अन्य समय ठंड का असर नहीं है। सुबह से दोपहर बाद तक खुला आसमान और चटक धूप पर्यटन व्यवसायियों को भी खूब रास आ रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी अगले कुछ दिनों तक नैनीताल में ऐसे ही धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्रों में प्रदूषण और कोहरा न होने के कारण जाड़ों में अच्छी धूप खिलती है, जबकि तराई में प्रदूषण और कोहरे के कारण धूप का असर कम हो जाता है। अगले तीन दिन तराई-भाबर में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा और मध्यम से घना कोहरा भी छाया रह सकता है। रात में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। नैनीताल में अगले तीन दिनों तक बर्फबारी होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.आरके सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पंतनगर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed