फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Suman, a recipient of the Tilu Rauteli Award, has empowered 7,800 women to become self-reliant.

Nainital News: तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित सुमन ने 7800 महिलाओं को बनाया आत्मनिर्भर

Thu, 27 Aug 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 27 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Suman, a recipient of the Tilu Rauteli Award, has empowered 7,800 women to become self-reliant.
नैनीताल। ग्रामीण महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भरता की राह दिखाने वाली चेष्टा संस्था की सुमन अधिकारी अब तक 7800 से अधिक महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण दे चुकी हैं। वर्ष 2019 में प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित सुमन वर्ष 2004 से लगातार महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विज्ञापन

सुमन का दावा है कि उन्होंने अब तक 650 से अधिक महिला समूहों का गठन कर उन्हें रोजगार से जोड़ा है। कहा कि महिलाओं की ओर से कैंडल, जूट बैग, ऐपण, फाइल फोल्डर और गिफ्ट आइटम जैसे उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। सरकारी विभागों से ऑर्डर दिलाकर इन उत्पादों की सीधी बिक्री सुनिश्चित की जाती है।
विज्ञापन

सुमन ने बताया कि 500 से अधिक महिलाओं को विभिन्न विधाओं में मास्टर ट्रेनर बनाया है जो अब अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि नैनीताल के अलावा हल्द्वानी, भीमताल, रामगढ़, धारी और बेतालघाट क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमन ने बताया कि प्रशिक्षण के साथ महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सामाजिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। उनके इस सराहनीय योगदान के लिए उन्हें तीलू रौतेली पुरस्कार सहित कई अन्य सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं से सम्मानित किया जा चुका है।





नैनीताल। ग्रामीण महिलाओं को हुनर देकर उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह दिखा रहीं सुमन अधिकारी 7800 से अधिक महिलाओं को विभिन्न प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना चुकी हैं। वर्ष 2019 में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित सुमन 2004 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में सक्रिय है और अब तक 650 से अधिक महिला समूह गठित कर चुकी हैं।

चेष्टा संस्था की सुमन का दावा है कि कहना है कि उनकी ओर से आयोजित प्रशिक्षण से महिलाएं कैंडल, जूट बैग, ऐपण, फाइल फोल्डर, गिफ्ट आइटम समेत कई उत्पाद तैयार कर रही हैं। सरकारी विभागों में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए जूट बैग, फाइल फोल्डर, ऐपण और अन्य सामग्री के ऑर्डर भी महिला समूहों को दिलाए जाते हैं।
इससे उत्पादों की बिक्री का लाभ सीधे महिलाओं को मिलता है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। सुमन ने महिलाओं को सिर्फ प्रशिक्षण लेने तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें प्रशिक्षक के रूप में भी तैयार किया। अब तक 500 से अधिक महिलाओं को अलग-अलग विधाओं में मास्टर ट्रेनर बनाया जा चुका है।

ये महिलाएं आगे अन्य महिलाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ रही हैं। वर्तमान में नैनीताल के साथ हल्द्वानी, भीमताल, रामगढ़, धारी और बेतालघाट क्षेत्रों में महिला समूहों को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। साथ ही महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर सामाजिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य भी जारी है। सुमन को तीलू रौतेली पुरस्कार के अलावा कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं से भी सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed