फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sucide For Mobile Game In Nachani

गेम खेलने के लिए मोबाइल नहीं मिला तो 13 साल के बच्चे ने लगा ली फांसी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Sucide For Mobile Game In Nachani
Sucide For Mobile Game In Nachani
नाचनी/पिथौरागढ़। नाचनी क्षेत्र में दाखिम गांव के कुरुवा तोक में 13 साल के किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। ग्राम प्रधान ने बताया कि गेम खेलने के लिए मोबाइल फोन नहीं मिलने के कारण उसने आत्मघाती कदम उठाया है। बच्चे के इस कदम से परिजन सदमे में हैं। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन

नाचनी क्षेत्र में दाखिम गांव के कुरुवा तोक निवासी दिनेश कुमार का 13 वर्षीय बेटा अंकित जूनियर हाईस्कूल दाखिम में सातवीं में पढ़ता था। रविवार शाम उसका शव घर में दुपट्टे से झूलता मिला।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ममता देवी ने बताया कि अंकित मोबाइल पर पबजी सहित अन्य गेम खेलने का आदी हो गया था। रविवार को उसकी मां गांव के अन्य लोगों के साथ राशन लेने गई थी और छोटा भाई गाय चराने जंगल गया था। शाम पांच बजे मां घर लौटी तो अंकित फंदे पर झूलता मिला। यह देख मां के होश उड़ गए। ग्राम प्रहरी राजेंद्र प्रसाद ने मामले की सूचना नाचनी थाना पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष कंचन कुमार पलड़िया ने मौके पर पहुंचकर फंदे से किशोर के शव को उतरवाया। घटना की सूचना पर पिता दिनेश कुमार भी पटियाला से सोमवार को घर पहुंच गए। मंगलवार को पिथौरागढ़ मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थल घाट पर छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकित को लॉकडाउन में लगी गेम खेलने की लत
नाचनी (पिथौरागढ़)। अंकित को लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन गेमिंग की लत लग गई थी। लॉकडाउन के दौरान पिता के घर पर आने पर अंकित को उनके मोबाइल पर गेम खेलने की लत लग गई थी। दाखिम की प्रधान ममता देवी के अनुसार अंकित के पिता दिनेश कुमार पहले पटियाल में किसी कंपनी में काम करते थे। कोरोनाकाल में लॉकडाउन के दौरान वह घर आ गए थे। इस बीच अंकित को पबजी सहित अन्य गेमों की लत लग गई। वह रोज अपने पिता के मोबाइल फोन पर गेम खेलता था। दिनेश कुमार चार-पांच दिन पूर्व ही नौकरी के लिए पटियाला लौटे थे। पिता के चले जाने के बाद अंकित गेम खेलने के लिए बेचैन रहने लगा। घर में फोन नहीं होने पर वह पड़ोसियों के घरों में जाकर गेम खेलने लगा लेकिन दूसरों का फोन अधिक समय तक नहीं मिलने से वह तनाव में आ गया। रविवार को जब मां राशन लेने बाजार गई थी तो उसने घर में पड़ी चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। दो साल बाद नौकरी करने दोबारा पटियाला गए दिनेश को यह मनहूस खबर मिली तो वह सन्न रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed