फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Subaltern workers boycott work

उपनल कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Subaltern workers boycott work
हल्द्वानी। ड्यूटी के बाद सीधे घर भेजने और कोविड जांच न होने का का आरोप लगाकर सुशीला तिवारी अस्पताल और राजकीय मेडिकल कॉलेज के उपनल कर्मियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। वे ड्यूटी छोड़कर अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि प्राचार्य एक सप्ताह से टालमटोल कर रहे हैं। दो घंटे तक अस्पताल परिसर में हंगामा होता रहा। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौटे। इस बीच वार्डों और आईसीयू में कोविड मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

उपनल कर्मियों का कहना है कि एक सप्ताह से ड्यूटी करने के बाद होटल या कहीं बाहर रहने की व्यवस्था करने की मांग कर रहे थे। कर्मियों का कहना है कि उनकी कोविड जांच भी नहीं की जा रही है। ड्यूटी कराकर सीधे घर जाने को कहा जा रहा है। ऐसे में परिजनों के संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। लगातार मांगों की अनदेखी किए जाने पर सोमवार को उपनल कर्मी भड़क गए और धरने में बैठ गए।
विज्ञापन

पांच होटल किए अधिग्रहीत, आज से मिलेगी सुविधा
हल्द्वानी। मामला कार्यवाह सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह तक पहुंचा तो उन्होंने मंगलवार से होटल का इंतजाम करने का आश्वासन दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि उपनल कर्मियों के लिए पांच होटलों को अधिग्रहीत कर लिया गया है। मंगलवार से कर्मियों को ड्यूटी के बाद होटलों में भेजा जाएगा। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने कहा कि शासन में प्रस्ताव भेजा गया था। शासन के जवाब का इंतजार कर रहे थे। सोमवार को स्वास्थ्य सचिव और प्रभारी सचिव स्वास्थ्य से बात की थी। दोनों ने आदेश दिए हैं कि चार होटल कर लें। डॉ. भैसोड़ा ने बताया कि देहरादून में प्रशासन व्यवस्था कर रहा है। मेडिकल कॉलेज इस तरह की व्यवस्था नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चलाते ही ट्रिप कर रही एमसीबी
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में बन रहे 150 बेड के अस्थायी कोविड अस्पताल सोमवार को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर चलाते ही एमसीबी ट्रिप कर जा रही थी। बार-बार एमसीबी ट्रिप होने से अधिकारियों की पेशानी पर बल पड़ गए। हालांकि बिजली कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और कमी दूर करने में जुट गए।
मिनी स्टेडियम को अस्थायी कोविड अस्पताल बनाया गया है। सौ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर अस्थायी अस्पताल में लगाए गए हैं। 150 बेड के अस्थायी कोविड अस्पताल को शुरू करने के लिए परीक्षण चल रहा है। सोमवार को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का जब परीक्षण किया गया तो एमसीबी बार-बार ट्रिप कर जा रही थी। वहां मौजूद अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। बिजली की लाइन समेत सभी की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर तीन सौ वोल्ट लिखा हुआ है मगर लोड ज्यादा खींच रहा है।

सीडीओ नरेंद्र सिंह भंडारी ने तुरंत मोर्चा संभाला और लाइनों को ठीक करने के आदेश दिए। इसके बाद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पर लिखे हुए वोल्ट से अधिक की सप्लाई देने का काम शुरू हो गया। देर रात तक भी बिजली कर्मी इस काम में लगे रहे। भंडारी ने बताया कि इसलिए परीक्षण किया जा रहा है कि कमियों का पता चल सके। एक बार अस्थायी अस्पताल शुरू होने के बाद अगर कोई दिक्कत आई तो उसको दूर करने में कुछ कठिनाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed