{"_id":"628e75150050462a984d8daa","slug":"study-of-new-employable-cars-started-in-mbpg-haldwani-news-hld463815789","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी में नए रोजगारपरक कार्सों की होने लगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी में नए रोजगारपरक कार्सों की होने लगी पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में दो नए रोजगारपरक कोर्स खोले गए हैं। इनमें प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद पढ़ाई शुरू हो गई है। भूगोल विभाग की ओर से डिप्लोमा इन टूरिज्म और मनोविज्ञान विभाग की ओर से पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिल का एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स शुरू किया गया है। हालांकि अभी दोनों पाठ्यक्रमों में सीटें रिक्त हैं।
विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए सत्र 2021-22 में दो नए व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का प्रस्ताव तैयार किया था। प्रस्ताव पास होने के बाद इस वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो गई है। डिप्लोमा कार्स दो सेमस्टर में पूरा होगा। इसके बाद विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी करने का मौका मिलेगा। भूगोल विभाग के विभागध्यक्ष डॉ. बीआर पंत ने बताया कि डिप्लोमा इन टूरिज्म में 50 सीटों के सापेक्ष नौ ने प्रवेश लिया है। पढ़ाई शुरू हो चुकी है। कोर्स पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को पर्यटन क्षेत्र में नौकरी करने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कोर्स नया है, इसलिए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस बार कम है। इधर मनोविज्ञान विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिल में 30 सीटों के सापेक्ष 20 प्रवेश हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस कोर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद युवाओं को मेंटल हेल्थ सेंटर पर कॅरियर काउंसलिंग समेत विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार आसानी से मिल सकता है।