{"_id":"041b4c18a7e7887db2586f54cc4885dd","slug":"studies-in-government-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को न मिली किताबें और न ही ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को न मिली किताबें और न ही ड्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Wed, 06 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में पढ़ाई भगवान भरोसे ही चल रही है। नया सत्र शुरू हुए एक माह बीतने के बावजूद अब तक बच्चों को किताबें तक नहीं बंट सकी हैं। यही हाल ड्रेस वितरण का भी है, जिस कारण स्कूलों में बिना किताब के पढ़ाई हो रही है। इक्का दुक्का बच्चों को पुरानी किताबें देकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग द्वारा सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत प्राइमरी स्कूलों और जूनियर हाईस्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मुफ्त किताबें दिए जाने का प्रावधान है। पिछले साल नया सत्र शुरू होने पर कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को किताबें मुहैया करा दी गई थी, लेकिन इस बार अब तक बच्चों को किताबें नहीं मिल सकी हैं। प्राइमरी स्कूल में बिन कोर्स बच्चे क्या पढ़ रहे है कोई पूछने वाला नहीं है। इसके अलावा अब तक किसी स्कूल में बच्चों को ड्रेस भी नहीं बंटी है।
विज्ञापन
मेम ने दी थी पुरानी किताब, उसी से पढ़ रहे
रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को देखने पर मालूम चला कि कुछ बच्चों को इक्का-दुक्का किताबें मिली है। किसी को नई तो किसी को पुरानी किताब। कक्षा तीन के छात्र शुभम ने बताया कि कोर्स नहीं मिला है, मेम ने पुरानी किताब दी थी, उसी से पढ़ रहे हैं। ड्रेस न मिलने के कारण बच्चे फटी पुरानी ड्रेस में आए हुए थे। प्रधानाध्यापिका मंजू पांडे ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए पुरानी किताबों की व्यवस्था पहले ही कर ली गई थी।
विज्ञापन
एक भवन में चल रहे तीन प्राइमरी स्कूल
मुनगली मोहल्ले में स्थित प्राइमरी स्कूल के भवन में तीन स्कूल चल रहे हैं। मुनगली प्राइमरी के अलावा इसके भवन में समता योग आश्रम गली का स्कूल और तीसरा प्राइमरी स्कूल बरेली रोड का चल रहा है। समता योग आश्रम गली में स्कूल निजी भवन में था तथा भवन जर्जर होने के कारण खाली होने पर यहां आ गया, जबकि बरेली रोड वाले स्कूल के भवन का निर्माण हो रहा है। समता योग आश्रम गली स्कूल में 27 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां एक ही कमरे में तीन क्लासों के बच्चे बैठाए गए थे तथा उसी में फर्नीचर आदि सामान भी भरा था।
गोदाम में प्राइमरी के दस विषय की किताबें आईं
राजपुरा स्कूल में स्थित शिक्षा विभाग के जिला पुस्तक गोदाम में प्राइमरी स्कूल के कक्षा एक से पांच तक के दस विषय अंग्रेजी, गणित एवं हमारे आसपास की किताबें आ गई हैं, लेकिन किताबें अब तक शहरी स्कूलों को छोड़कर ग्रामीण इलाकों में नहीं पहुंची हैं।
प्राइमरी की कुछ किताबें जरूर आईं हैं मगर अभी जूनियर हाईस्कूल की किसी विषय की किताब नहीं आई है। इतनी जानकारी है कि मुख्यालय पर किताबों के प्रकाशन का टेंडर हो गया है। इसलिए किताबें आने में अभी कुछ वक्त लगेगा। -रघुनाथ लाल आर्या, सीईओ, नैनीताल।