फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students surrounded the police post in haldwani

हल्द्वानी में दरोगा पर मारपीट का आरोप: 100 से ज्यादा छात्रों ने घेरा पुलिस चौकी, छात्रनेता बोले- बेवजह पीटा

Tue, 27 Aug 2024 10:56 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 27 Aug 2024 10:56 AM IST
सार

Haldwani News: हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए 100 से ज्यादा छात्रों ने देर रात हल्दूचौड़ चौकी पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Students surrounded the police post in haldwani
100 से ज्यादा छात्रों ने घेरा पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज पर मारपीट और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए 100 से ज्यादा छात्रों ने देर रात हल्दूचौड़ चौकी पर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोग, ग्राम प्रधान और पूर्व कैबिनेट मंत्री के पुत्र भी युवा छात्रनेताओं के समर्थन में सड़क पर आ गए। हंगामा देर रात दो बजे के बाद भी जारी रहा। लालकुआं कोतवाली प्रभारी ने छात्रों के आरोपो को गलत बताया। खबर लिखे जाने तक छात्रों का धरना- प्रदर्शन जारी था।

विज्ञापन


पूर्व छात्र संघ सचिव महेश बिष्ट ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे अपने पांच साथियों के साथ गोधाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच केशव प्लाजा मूवी जोन के पास हम सभी पहुंचे थे तभी एक निजी गाड़ी उनके बगल में आकर रुकी। वाहन से उतरे हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज गौरव जोशी ने बिना कुछ कहे और सुने लाठी चला दी। लाठी छात्रसंघ सचिव खजान आर्या को लग गई।
विज्ञापन


आरोप है कि इस बीच छात्रों ने मोबाइल कैमरा ऑन करते हुए चौकी इंचार्ज से इसकी वजह पूछी तो वह अभद्रता पर उतारू हो गए और कहा कि जो करना कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे। इसके बाद जोशी लाठी फटकारकर गालीगलौज करने लगे। बेवजह पुलिस की ओर से की गई मारपीट से नाराज छात्र चौकी पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़ें- Utttarakhand: महिला अपराध में बढ़ोतरी को देखते हुए अधिकारियों ने लिया फैसला, ऐसे होगी बहन-बेटियों की सुरक्षा

मामले की जानकारी होने पर घटनास्थल पर 100 से ज्यादा छात्र पहुंच गए। छात्रसंघ सचिव खजान आर्या ने कहा कि अगर दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और तबादला नहीं किया तो वह आमरण अनशन करेंगे। हंगामा बढ़ने पर ग्राम प्रधान हरेंद्र असगोला और रुक्मणी नेगी के अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल के बेटे हेमवती नंदन दुर्गापाल भी मौके पर पहुंचे।


इस बीच कोतवाल दिनेश फर्त्याल मय फोर्स पहुंचे और छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र चौकी इंचार्ज गौरव जोशी को निलंबित करने पर अड़ गए। देर रात करीब सवा दो बजे तक सभी छात्र चौकी पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। खबर लिखे जाने तक छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी था।

क्षेत्र के एक व्यक्ति ने फोन किया था कि 15-20 लड़के देर रात हल्दुचौड़ रोड पर जमा हैं। मामले की पड़ताल के लिए पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हटाने का प्रयास किया इस पर छात्र भड़क गए। मारपीट के आरोप गलत हैं।
-दिनेश फर्त्याल, प्रभारी कोतवाल लालकुआं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed