फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Students played basketball

इंस्प्रेशन के खिलाड़ियों ने जीती चैंपियनशिप

Sun, 20 Nov 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sun, 20 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Students played basketball
छात्राओं ने खेला बास्केटबाल - फोटो : अमर उजाला

हल्द्वानी। इंस्प्रेशन स्कूल में अंतरविद्यालयी बास्केटबाल चैंपियनशिप का शनिवार को समापन हो गया। वित्तमंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की ओर से इंस्प्रेशन स्कूल में तीन दिवसीय बास्केटबाल चैंपियनशिप आयोजित की गई।

विज्ञापन


अंतिम दिन सेमीफाइनल मैच बालिका वर्ग में इंस्प्रेशन स्कूल और बीएलएम स्कूल, दूसरा मैच निर्मला एवं बिरला पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें 31-18 के साथ इंस्प्रेशन स्कूल और 17-6 अंकों से निर्मला स्कूल ने शानदार जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग में पहला मैच इंस्प्रेशन स्कूल एवं सेंट थेरेसा स्कूल, दूसरा मैच बिरला स्कूल और गुरुकुल स्कूल के मध्य खेला गया। इसमें 50-24 के साथ इंस्प्रेशन स्कूल और 40-32 अंकों से बिरला स्कूल ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मैच बालिका वर्ग में इंस्प्रेशन स्कूल एवं निर्मला स्कूल, बालक वर्ग में इंस्प्रेशन स्कूल और बिरला स्कूल के बीच हुआ। बालिका वर्ग में इंस्प्रेशन स्कूल ने निर्मला स्कूल को 38-18 अंकों और बालक वर्ग में इंस्प्रेशन स्कूल ने बिरला स्कूल को 56-33 से हराकर शानदार जीत दर्ज कर चैंपियनशिप पर कब्जा किया।

रनर अप ट्राफी बालकों में बिरला स्कूल एवं बालिकाओं में निर्मला स्कूल को मिली। प्लेयर ऑफ  द टूर्नामेंट बालक वर्ग में इंस्प्रेशन स्कूल के पवन कार्की एवं बालिका वर्ग में इंस्प्रेशन की ही निकिता मिश्रा को मिला। बालिकाओं में बेस्ट शूटर का अवार्ड निर्मला स्कूल की महिमा चुफाल और बालकों में इंस्प्रेशन स्कूल के पीयूष भट्ट को मिला।

मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर ऑफ  द टूर्नामेंट बालकों में गुरुकुल स्कूल के रक्षित धामी और बालिकाओं में इंस्प्रेशन स्कूल की चित्रायनी शीतल को दिया। राइजिंग प्लेयर ऑफ  द टूर्नामेंट बालकों में बिरला स्कूल के रितिक ममगेन और बालिकाओं में बीएलएम की बरखा जोशी को दिया गया।


मोस्ट डिसिप्लेंड टीम का खिताब बीएलएम एकेडमी की बालिकाओं ने जीता। संचालन अंकुश रौतेला, सावन मेहरोत्रा, डीके भट्ट, प्रदीप सिंह, मनोहर, ललिता शर्मा, सुमित दास, हयात सिंह, पल्लवी रावत, अमित सिंह ने किया। इस मौके मनी पुष्पक जोशी, एमसी डालाकोटी, संजय बल्यूटिया, कैलाश भगत, सीमा धानिक, राधा ऐठानी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed