{"_id":"5d41f83f8ebc3e6cb20d0b67","slug":"students-in-the-mbpg-hudadanga-dare-demonstration-blocking-admission-haldwani-news-hld351150566","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी में छात्रों का हुड़दंग, धरना प्रदर्शन, दाखिले रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी में छात्रों का हुड़दंग, धरना प्रदर्शन, दाखिले रोके
विज्ञापन
हल्द्वानी एमएमबी कॉलेज में प्रदर्शन करते एनएसयूआई के छात्र। अमर उजाला
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हुई तो छात्र नेताओं को अपनी सियासी पारी चमकाने की भी चिंता शुरू हो गई है। छात्रों के हितों की दुहाई देकर बुधवार को कॉलेज में दिनभर छात्रों का हुड़दंग होता रहा। खूब धरना-प्रदर्शन हुए। प्रवेश काउंटर बंद करा दिए गए। कुछ छात्रों ने प्रवेश काउंटर के बाहर रखी कुर्सियां भी उठाकर फेंक दीं।
सुबह साढ़े दस बजे बीकॉम और बीएससी पीसीएम ग्रुप और बीएससी जेडबीसी के प्रवेश काउंटरों पर विद्यार्थी दाखिला लेने के पहुंचे ही थे कि छात्रों के एक गुट ने ऑफलाइन आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को दाखिला दिए जाने के मुद्दे को लेकर प्रवेश काउंटर बंद करवा दिए। प्राचार्य डा. जीएस बिष्ट और चीफ प्राक्टर डा. विनय विद्यालंकार ने किसी तरह समझा कर दाखिले शुरू कराए।
प्रवेश समिति के सदस्य कुछ विद्यार्थियों के शैक्षिक अभिलेख चेक कर रहे थे अचानक छात्रों का दूसरा गुट पहुंचा और दाखिले की प्रक्रिया रोक दी। दोपहर सवा 12 बजे तक दाखिले पूरी तरह बंद करवा दिए गए। इसके बाद प्रभारी प्राचार्य अपने कक्ष में आकर बैठे तो छात्रों के गुटों ने वहां आकर घेर लिया जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने दिखाए तेवर, धरना-प्रदर्शन किया
हल्द्वानी। एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय सचिव अनुशेष शर्मा ने मंगलवार को यहां संगठन के कार्यकर्ताओं से छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को जोरशोर से उठाने का आह्वान किया था। इसका असर बुधवार को ही दिखाई दिया। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुधवार दोपहर एमबीपीजी कॉलेज पहुंचे और प्राचार्य कक्ष के सामने धरना देकर बैठ गए। राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी शर्मा और जिलाध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कहा कि संघर्ष जारी रहेगा। इसके बाद कार्यकर्ता प्राचार्य कक्ष में घुस गए तथा प्रभारी प्राचार्य डा. जीएस बिष्ट का घेराव कर 40 प्रतिशत से अधिक अंक वाले सभी छात्रों को दाखिला दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव अनुशेष शर्मा, गजेंद्र सम्मल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, रविंद्र रावत, देवेंद्र नेगी, शैलेंद्र दानु, भुवन पांडे, गौरव मठपाल, गोविंद दानु, राहुल धामी, छात्रा उपाध्यक्ष शोभा जोशी, संजय जोशी आदि मौजूद रहे।
प्राचार्य ने सीटें बढ़ाने के लिए कुलपति को लिखा
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सीटें बढ़वाने को प्रभारी प्राचार्य डॉ. जीएस बिष्ट ने कुमाऊं विश्वविद्यालय को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि बीए में 30 प्रतिशत, बीकॉम, बीएससी पीसीएम ग्रुप और बीएससी जेडबीसी ग्रुप में 10-10 प्रतिशत सीटें बढ़ाने का अनुरोध कुलपति से किया गया है। पिछले वर्ष भी इन कक्षाओं में इतनी ही सीटें कुमाऊं विवि ने बढ़ाई थीं।
आज बुलाई छात्रनेताओं की बैठक
हल्द्वानी। प्राचार्य डॉ. जीएस बिष्ट एवं छात्रसंघ प्रभारी डा. डीसी पंत ने बताया कि छात्रसंघ के वर्तमान पदाधिकारियों और संभावित प्रत्याशियों की बैठक अपराह्न डेढ़ बजे कांफ्रेंस हाल में बुलाई गई है। बैठक में आगामी पांच एवं छह को नैक टीम द्वारा निरीक्षण, महाविद्यालय की समस्याएं, महाविद्यालय में शांति तथा अनुशासन को स्थापित करने आदि विषयों पर चर्चा की जाएगी।
बीए में हो जाएंगी 1794 सीटें
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सबसे अधिक दबाव बीए में दाखिले को लेकर है। प्राचार्य डा. जीएस बिष्ट ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर में अभी 1380 सीटें थी जो कि फुल हो चुकी हैं तथा बीए में अभी प्रतीक्षारत छात्रों की संख्या बहुत है। इसमें ऑफलाइन आवेदक भी हैं। कुमाऊं विवि से बीए में 30 प्रतिशत सीटें बढ़ने से इसमें गत वर्ष की भांति सीटों की संख्या 1794 हो जाएगी तथा शेष सीटों पर दाखिले हो सकेंगे। इसी तरह बीकॉम में 88, बीएससी पीसीएम और जेडबीसी ग्रुप में 72- 72 सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है।
रामनगर में ज्ञापन, पतलोट धरना दिया
रामनगर/पतलोट। राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश से वंचित रह गए छात्र-छात्राओं ने बुधवार को प्राचार्या डॉ.हेमा प्रसाद के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रावत, आशीष बिष्ट, विकास आर्या, अजय कुमार, करन सिंह, गीता, प्रिया, रेनू, सत्यम रावत, रोहित सिंह, पंकज रावत, प्रियंका नेगी, रितिका कोहली, अमरजीत सिंह आदि थे। पतलोट में सभी प्रवेश दिलाने, ग्रुप की बाध्यता समाप्त कराकर इच्छित विषय चुनने की स्वतंत्रता देने की मांग को लेकर छात्रसंघ पदाधिकारियों ने धरना दिया। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष कमल पनेरू, गिरीश बुगिंयाल, लक्ष्मण सिंह, दीपा आर्या, भावना पनेरू, काम्या परगांई, कमल चंद्र, राजू भट्ट आदि थे।