{"_id":"6330c7b08a561b245c63c6e8","slug":"students-deprived-of-admission-in-mbpg-will-get-admission-from-today-haldwani-news-hld4769487105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीपीजी में आज से प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमबीपीजी में आज से प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार से स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें उन विद्यार्थियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया था। आठ और नौ सितंबर को प्रवेश समिति ने इनके आवेदन पत्र जमा किए थे। नए आवेदकों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
साथ ही ऐसे प्रवेशार्थी जिनका नाम पूर्व की विभिन्न वरीयता सूची में आने के बाद भी प्रवेश नहीं लिया, जिन्होंने प्रवेश शुल्क जमा नहीं किया था। उन विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया गया है। नौ अगस्त से महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हुई। 3120 सीटों पर 22 सितंबर तक प्रवेश हुए। इसके बाद भी सैकड़ों विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए थे। इस बीच छात्र संगठन भी प्रवेश सीटें बढ़ाने को लेकर लगातार मुखर रहे।
प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि सोमवार से एक बार फिर प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। शासन से अनुमति मिलने के बाद प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जा रहे हैं। प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी प्रवेश समिति के समक्ष जाकर अपने दस्तावेज सत्यापित करें। इसके बाद उन्हें प्रवेश मिलेगा। पूर्व में जिन्होंने प्रवेश के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया था और वह मेरिट सूची में नहीं आ पाए। ऐसे विद्यार्थियों को प्रवेश का अंतिम अवसर दिया गया है।