फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student union elections will be held on September 29.

Nainital News: 29 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव

Fri, 11 Sep 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 11 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Student union elections will be held on September 29.
नैनीताल/हल्द्वानी। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। कुलपति के निर्देशानुसार 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। इसके बाद एक अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। यह फैसला कुमाऊं विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय (अल्मोड़ा) और श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय (टिहरी) की संयुक्त बैठक में लिया गया। तीनों विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की आपसी सहमति के बाद यह चुनावी कार्यक्रम जारी किया गया है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे ने कहा विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित परिसरों और कॉलेजों को निर्धारित समय सारणी के अनुसार चुनावी प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस घोषणा के बाद से ही कॉलेजों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था संबंधी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी ने बताया कि विवि से चुनाव का पत्र प्राप्त हो गया है। लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed