{"_id":"5841d6564f1c1b3413de5d27","slug":"student-reception-function-excuses","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ अभिनंदन समारोह के बहाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ अभिनंदन समारोह के बहाने
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
Updated Sat, 03 Dec 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
हरीश रावत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ अभिनंदन समारोह के बहाने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी भी खुलकर सामने आ गई। माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री हरीश रावत को आमंत्रित कर ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी का धड़ा वर्चस्व साबित करने की कोशिश में है।
विज्ञापन
सीएम के ही नजदीक रंजीत रावत धडे़ के लोगों को यह मंजूर नहीं था। ऐन वक्त पर सीएम के कार्यक्रम में न पहुंचने पर रंजीत रावत धड़ा अपनी पीठ थपथपाता नजर आया। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हरीश रावत ने संजय नेगी धड़े को भी पूरी तरह से मायूस नहीं किया।
विज्ञापन
छात्रसंघ अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री हरीश रावत को बतौर मुख्य अतिथि आना था। उनका सरकारी कार्यक्रम भी आ गया था । सीएम की अगवानी के लिए जिला प्रशासन के अफसर भी दोपहर 12 बजे तक मुस्तैद रहे। ऐन वक्त पर यह सामने आया कि मुख्यमंत्री नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख संजय नेगी इस कार्यक्रम के लिए जी जान से जुटे हुए थे। सीएम के सलाहकार रंजीत रावत और संजय नेगी के बीच वर्चस्व की लड़ाई भी अक्सर सामने आती रही है।
ऐसे में महाविद्यालय में सीएम का कार्यक्रम तय होने के बाद रंजीत रावत गुट के लोग यह कहते नजर आये कि ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि सीएम अभिनंदन समारोह में शिरकत करेंगे। उनकी यह बात सही साबित हुई।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी संजय नेगी गुट को पूरी तरह से मायूस नहीं किया। सीएम ने अपने प्रतिनिधि के रूप में खेल व वनमंत्री दिनेश अग्रवाल के साथ ही अपने छोटे भाई जगदीश रावत और अपनी बेटी अनुपमा रावत को कार्यक्रम में भेज दिया।