फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student killed in car collision in Haldwani, two companions injured

हल्द्वानी में कार की टक्कर से छात्र नेता की मौत, दो साथी घायल

Wed, 30 Oct 2019 11:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 30 Oct 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
Student killed in car collision in Haldwani, two companions injured
Student killed in car collision in Haldwani, two companions injured

नैनीताल रोड पर रात 10:30 बजे देवाशीष होटल के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एमबीपीजी कॉलेज के विवि प्रतिनिधि सौरभ पलड़िया सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। तीनों बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। पुलिस ने घायलों को ठंडी सड़क स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


गौलापार गजेपुर निवासी एमबीपीजी कॉलेज के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सौरभ पलड़िया, गौला बैराज निवासी विनीत सिंह बिष्ट और काठगोदाम निवासी भूपेश उर्फ मोनू जोशी सोमवार की रात अपाचे बाइक (यूके 04वाई 7735) पर सवार होकर शहर की तरफ आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर देवाशीष होटल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों युवक गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने घायलों को ठंडी सड़क स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।

उपचार के दौरान घायल सौरभ पलड़िया की मौत हो गई। घायल विनीत रोडवेज में परिचालक बताया जा रहा है। उसके बाएं कंधे और दाहिने पैर में हल्की चोट लगी है। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि कार के नंबर का पता चल गया है।

भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी इस मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही कार चालक पकड़ा जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed