{"_id":"57152b404f1c1b5a788b4b4f","slug":"stuck-hostels-and-stadium-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटक गया हॉस्टल और स्टेडियम का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटक गया हॉस्टल और स्टेडियम का निर्माण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
हास्टल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी काम समय पर हो जाए, मुश्किल है। जब तक नेताओं का दबाव था, काम समय पर चल रहा था। चिंता थी कि कब कौन सा नेता स्टेडियम पहुंच जाए। जैसे ही राष्ट्रपति शासन लगा ये चिंता भी दूर हो गई। अब न नेताओं की चिंता है और न ही किसी का दबाव। कुछ ऐसा ही हो रहा है, स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉस्टल के निर्माण पर। पिछले 20 दिन से हॉस्टल के निर्माण में कोई काम नहीं हुआ है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें हॉस्टल समेत बैडमिंटन हॉल, टीटी हॉल और प्रशासनिक भवनों का निर्माण होना है। इसके अलावा पूरे फील्ड में घास भी लगनी है। अक्तूबर तक यह काम पूरा करना है। यूपी निर्माण निगम को स्टेडियम बनाने का कार्य सौंपा गया था। सितंबर में ही हॉस्टल को खाली कराकर वहां के बच्चों को तरणताल में शिफ्ट कर दिया गया था। हास्टल का काम जल्द से जल्द पूरा करने की बात भी कही गई थी।
कांग्रेस सरकार चाहती थी कि चुनाव से पहले ही स्टेडियम का निर्माण कराकर इसका लोकार्पण कर दिया जाए। पूर्व वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश समेत कई नेता समय-समय पर स्टेडियम पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा भी लेते थे। जिस कारण उस समय काम तेजी से चल रहा था, लेकिन राष्ट्रपति शासन लगते ही काम की रफ्तार धीमी हो गई है। स्थिति यह है कि पिछले 20 दिन से हॉस्टल का काम ही नहीं हुआ। खेल विशेषज्ञों की मानें तो घास लगाने के बाद स्टेडियम को कम से कम छह माह तक बंद रखना होगा। घास लगने का काम तभी ही शुरू हो सकता है, जब स्टेडियम में निर्माण कार्य पूरा हो जाए। ऐसे में कैसे अक्तूबर तक स्टेडियम बनकर पूरा हो जाएगा, यूपी निर्माण निगम ही बता सकता है।
विज्ञापन
-----------------------
-अभी स्टेडियम में बन रही बिल्डिंग की छत का काम चल रहा था। जिस कारण मजदूर वहां शिफ्ट कर दिए गए थे। मजदूर भी नहीं मिल रहे हैं। जो मजदूर थे भी वे फसल काटने के लिए चले गए हैं। एक-दो दिन में हॉस्टल का काम शुरू करा दिया जाएगा।
-जीके सकलानी, प्रोजेक्ट मैनेजर, यूपी निर्माण निगम