फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Strong condemnation of attacks on advocates and action of police officers in Hapur

Nainital News: हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए हमलों और पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई की कड़ी निंदा

Sat, 02 Sep 2023 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 02 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Strong condemnation of attacks on advocates and action of police officers in Hapur
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए हमले पर रोष जताते अ​धिवक्ता।
नैनीताल। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के हापुड में अधिवक्ताओं पर हुए क्रूर हमलों के मामले में पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।
विज्ञापन



हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की शुक्रवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत की अध्यक्षता व महासचिव सौरभ अधिकारी के संचालन में हुई आम सभा में सर्वसम्मति से अधिवक्ताओं के खिलाफ पुलिस अधिकारियों की ओर से किए गए अत्याचारों और हिंसा के कृत्यों की कड़ी निंदा की गई। यह निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ में हिंसा और ज्यादती की घटनाएं विशेष रूप से महिला अधिवक्ताओं के साथ हुई हिंसा न केवल अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि हमारी कानूनी प्रणाली के सार को भी कमजोर करती है। सदस्यों के बीच इस बात पर सर्वमान्य सहमति है कि पर्याप्त सुरक्षा और कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम होना चाहिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन हापुड़ हिंसा के पीड़ितों, जिला बार एसोसिएशन, हापुड़ के सदस्यों के साथ मजबूती से खड़े हैं और पीड़ितों की सहायता के लिए सभी शांतिपूर्ण विरोध, जागरूकता अभियान और आंदोलनों का समर्थन करेंगे। उन्होंने हिंसा की इस घटना की किसी स्वतंत्र एजेंसी से उचित जांच कराने की मांग की ताकि दोषियों को सजा दी जा सके और हिंसा के कृत्य के लिए जिम्मेदार पुलिस कर्मियों सहित उनके खिलाफ गंभीर कार्यवाही की जा सके। सभा में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कई पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष व बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed