फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   strategy for mayor's elections

मेयर के चुनाव के लिए बनाया गया मोहरा

Sun, 24 Dec 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। 
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।  Updated Sun, 24 Dec 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
strategy for mayor's elections
मनोज कुमार रौतेला - फोटो : Amar ujala
बिठौरिया नंबर एक में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 44 प्रतिशत खेती है और 2011 की जनगणना के हिसाब से 12559 आबादी। इस गांव का क्षेत्रफल 289.59 हेक्टेयर है। गांव नगर निगम में शामिल होने के सभी नियमों का पालन करता है। 
विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला की टीम ने गांव का जायजा लिया और लोगों से राय ली। ग्रामीणों का आरोप था कि मेयर के चुनाव को लेकर भाजपा ने दांव खेला है। नगर निगम में शामिल करने से हमें कोई परेशानी नहीं है। आज नहीं तो कल नगर निगम में शामिल होना ही था लेकिन उन्हें सुविधाएं मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि नगर निगम क्षेत्र में 70 फीसदी आबादी को सीवर की सुविधा नहीं मिल रही है। 80 प्रतिशत क्षेत्र से घर-घर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। 40 फीसदी आबादी को स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं मिल रही है। 25 प्रतिशत आबादी के पास सड़कें खराब है। कहा कि पहले निगम को इसके लिए काम करना था। राजनीति के लिए बहुत समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग बोले
नगर निगम को अपने क्षेत्र में सभी सुविधाएं देनी चाहिए। उसके बाद गांव को शामिल किया जाना चाहिए था। ग्रामीणों से राय तो लेनी थी। चुनिंदा लोगों ने अपनी राय उनपर थोप दी। 
-प्रेमा जोशी

गांव का विकास जो होना था हो चुका अब तो निगम में शामिल होने कुछ काम नहीं होगा। नेताओं ने अपने निजी फायदे के लिए हमारे गांव को नगर निगम में शामिल कर लिया।
-सनी

नगर निगम में शामिल होने से हमें कोई परेशानी नहीं है। गांव को नगर निगम में जोड़ने से पहले कम से कम गांव में ये सारी सुविधाएं दी जानी चाहिए थी। निगम को तब तक गांव से टैक्स नहीं वसूलना चाहिए, जब तक वह ये सारी सुविधाएं न दे। 
-मनोज कुमार रौतेला

सुविधाएं तो गांव में बढेंगी नहीं, हम बेमतलब का कर अदा करेंगे, हल्द्वानी की हालत दिन पर दिन बदतर होती जा रही है निगम पहले उस ओर ध्यान देता तो ठीक था। मुझे तो यह राजनीति से प्रेरित दिखता है।

-मनोज बसोला
  
अभियान
  नगर निगम की सीमा में 36 गांवों को शामिल किया गया है। किन मानकों के आधार पर इन्हें शामिल किया गया, यहां के नागरिक कैसे महसूस कर रहे हैं, नगर निगम की जमीनी हकीकत क्या है। अमर उजाला की टीम रोज गांव दर गांव इन सवालों के जवाब खोजने के साथ ही चुनौतियों और समस्याओं का भी जायजा लेगी।
रविवार को टीम बिठौरिया नंबर दो गांव में रहेगी।
सोमवार को टीम मानपुर पश्चिम गांव में रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed