{"_id":"57fe79774f1c1b8e1528f17a","slug":"storyteller-infinite-died-funeral-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथाकार अनंत का निधन, अंत्येष्टि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथाकार अनंत का निधन, अंत्येष्टि आज
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
Updated Thu, 13 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
कथाकार अनंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध कथाकार दयानंद अनंत का बुधवार तड़के निधन हो गया। वह पिछले एक साल से बीमार थे। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार आज बृहस्पतिवार को पाइंस स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।
विज्ञापन
कथाकार अनंत के निधन की खबर सुबह दस बजे पता चली। बताया जाता है कि अनंत पिछले एक साल से बीमार थे और उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। बीती रात भी खाना खाने के बाद अनंत रोजाना की तरह सो गए।
विज्ञापन
सुबह उनके निधन के वक्त उनकी पत्नी उमा अनंत ही घर पर थीं। उन्होंने ही दिल्ली में अपने बेटे और अन्य परिजनों को अनंत के निधन की खबर दी। अनंत के निधन की खबर मिलते ही उनके रामगढ़ रोड स्थित घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
स्व. अनंत कथाकार के साथ ही बेहद सरल स्वभाव के थे। साहित्यिक गतिविधियों के अलावा वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। बुधवार की देर शाम तक अनंत के पुत्र अनुराग दिल्ली से यहां नहीं पहुंचे थे लिहाजा उनका अंतिम संस्कार अब बृहस्पतिवार को होगा।
उनके निधन पर पुरातत्व वेत्ता डॉ. यशोधर मठपाल, महेश वर्मा अशांत, पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, प्रधान नवीन क्वीरा, ब्लाक प्रमुख गीता बिष्ट, संजीव भगत, नंदा देवी कमेटी के अध्यक्ष संजय वर्मा, खष्टी बिष्ट आदि ने शोक जताया है।