फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stoppage of transport vehicles affects business

Nainital News: ट्रांसपोर्ट के वाहन रोकने से कारोबार प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Stoppage of transport vehicles affects business
हल्द्वानी। गौलापार में हर हफ्ते ट्रांसपोर्ट वाहन रोकने से कारोबारी परेशान हो गए हैं। कारोबारियों का कहना है कि इससे वाहन में रखी सब्जी और दूध खराब हो रहा है। भवाली, गरमपानी, क्वारब में भी वाहनों को रोका जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हल्द्वानी से हर रोज चार से पांच सौ वाहन सामान लेकर पहाड़ जा रहे हैं और इतने ही वापस आते हैं। जगह-जगह रोके जाने के कारण वाहनों को बागेश्वर पहुंचने में तीन दिन लग रहे हैं। ऐसे में उनमें लदा सामान खराब होने की आशंका बढ़ रही है।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट कारोबारी इस समय काफी परेशान हैं। वाहनों को जगह-जगह रोका जा रहा है। टीपीनगर में ट्रांसपोर्टरों के वाहनों के लिए जगह नहीं है। गाड़ी बाहर खड़ी होती है तो पुलिस वाले परेशान करते हैं। - हरजीत सिंह चड्ढा
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों में लगातार सामान खराब होने की शिकायत आ रही है और आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रशासन को लिखित शिकायत दी है लेकिन प्रशासन का कोई जवाब नहीं आया है। अब आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। - राकेश चंद्र जोशी


हर हफ्ते शनिवार और रविवार को गौलापार में मालवाहक ट्रक रोक दिए जा रहे हैं। विवाह का सीजन है और पहाड़ के लिए फल, सब्जी, दूध के अलावा कई अन्य आवश्यक चीजें जा रही हैं लेकिन समय पर नहीं पहुंचने के कारण सामान खराब हो रहा है। प्रशासन को वाहन रोकने के बजाए चार पांच वाहन तो भेजने चाहिए। -राकेश जोशी, अध्यक्ष देवभूमि ट्रक ऑनर्स महासंघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article