फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stones fell from the hill onto the road, passengers narrowly escaped.

Nainital News: पहाड़ी से सड़क पर गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे यात्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Stones fell from the hill onto the road, passengers narrowly escaped.
गरमपानी(नैनीताल)। बेतालघाट ब्लॉक के नौणा-कफुल्टा मोटर मार्ग पर रविवार को पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से वाहन चालकों में खलबली मच गई। गनीमत रही कि पत्थर की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। मार्ग पर पत्थर गिरने से वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। मार्ग से रोजाना खैरना, गरमपानी, सिल्टोना, गजार, गरजोली, सीम, व्यासी, जजुला, जोग्याड़ी के वाहनों की आवाजाही होती है। सीम निवासी खीम सिंह बिष्ट ने विभागीय अधिकारियों से सड़क पर गिरने वाले पत्थरों की रोकथाम के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है।
विज्ञापन





यातायात नियम बताने पर पुलिस से भिड़े युवक

नैनीताल। नगर में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए मस्जिद तिराहे पर एक पुलिसकर्मी व एक होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान मेट्रोपोल मार्ग से एक कार गलत दिशा में आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को वनवे होने की जानकारी दी तो वाहन में सवार युवक उतरे और पुलिसकर्मी से भिड़ने लगे। एसएसआई पीएस मेहरा ने युवकों को फटकार लगाने के बाद रानीबाग निवासी कुंदन पुरी के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed