{"_id":"576599ae4f1c1bd24d11b7ae","slug":"stiac-instruct-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच के डॉक्टरों को हिदायत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच के डॉक्टरों को हिदायत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Sun, 19 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
एसटीएच बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशीला तिवारी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत के मामले में महिला आयोग की भी निगाह गई है। शनिवार को महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
कुछ दिन पहले अल्मोड़ा से रेफर होकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंची ललिता वर्मा की बुधवार देर रात प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप जड़ा था। यह विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा था। जिलाधिकारी दीपक रावत ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिये थे। यह जांच अपर जिलाधिकारी प्रशासन आरडी पालीवाल को सौंपी गयी है। \
शनिवार को महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने चिकित्सालय पहुंचकर मामले की अपनी तरफ से भी जांच की। उपाध्यक्ष ने चिकित्सकों से भी बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकों को प्रसव के मामलों में पर्याप्त मानवीय संवेदना बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को चिकित्सा सुविधा न देने को गंभीरता से लिया जायेगा। महिला आयोग उपाध्यक्ष ने इसके बाद महिला चिकित्सालय का भी दौरा किया। उन्हाेंने वहां अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
हल्द्वानी। शनिवार को ही भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने महिला की मौत के मामले में सुशीला तिवारी अस्पताल में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महिला की मौत के मामले को चिकित्सकों की लापरवाही करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने महिला की मौत के मामले की जांच की मांग की और कहा कि अगर इस तरह की घटना दोबारा घटी तो भाजयुमो प्रशासन के खिलाफ खुलकर आंदोलन छेड़ेगा। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान मदन मोहन जोशी कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल के वाहन के सामने लेट कर प्रदर्शन करने के साथ कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामा बढ़ने पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान नीरज बिष्ट, जगदीश बिष्ट, प्रमोद बोरा, चतुर सिंह बोरा, हिमांशु मिश्रा, अंशुल पांडे आदि शामिल थे।
तुलसी मंडल से भी की मुलाकात
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती शक्ति फार्म सितारगंज की महिला तुलसी मंडल से भी महिला आयोग उपाध्यक्ष ने मुलाकात की। महिला में हिमोग्लोबीन की काफी कमी है। उपाध्यक्ष ने चिकित्सकों से कहा कि हिमोग्लोबीन बढ़ाने का उपचार दें। गरीब महिलाओं को चिकित्सालय निशुल्क चिकित्सा सुविधा देनी चाहिए।