{"_id":"65f61238321f12df080f0ac4","slug":"sth-pediatrics-department-will-have-engineers-security-guards-haldwani-news-c-8-hld1010-326913-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच: बाल रोग विभाग में तैनात होगा सुरक्षा गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच: बाल रोग विभाग में तैनात होगा सुरक्षा गार्ड
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। डॉक्टरों और स्टाफ की सुरक्षा के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल के बाल रोग विभाग में जल्द ही सुरक्षा गार्ड तैनात होगा। बाल रोग विभाग के स्टाफ ने मरीज के परिजनों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी।
बता दें कि एसटीएच के बाल रोग विभाग में 13 मार्च को सफाई के मामले में परिजनों और स्टाफ के बीच तकरार हुई थी। तब काफी हंगामा हुआ था। हालांकि मामले में किसी भी तरफ से शिकायत नहीं की गई थी। इधर, बाल रोग विभाग के डाॅक्टर और स्टाफ ने चिकित्सा अधीक्षक को पत्र सौंपकर तीमारदारों की ओर से दुर्व्यवहार करने की शिकायत की थी। कहा कि 24 घंटे सेवा के बाद भी उनके साथ उचित व्यवहार नहीं होता है।
डॉॅक्टरों और स्टाफ की तरफ से शिकायत आई है। हालांकि दूसरे पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। डॉक्टरों और स्टाफ को भी मरीजों के साथ शालीनता से पेश आने को कहा है। बाल रोग विभाग में सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. जीएस तितियाल, चिकित्सा अधीक्षक