फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Stepfather raped a minor, case registered

Nainital News: सौतेले पिता ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Sun, 17 Dec 2023 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 17 Dec 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Stepfather raped a minor, case registered
किच्छा। रिश्ते को तार तार करते हुए सौतेले पिता ने 12 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि किसी को इस बारे में बताने पर उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। गुमसुम रहने पर मां ने उससे कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मूलरूप से यूपी के पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह अपने दूसरे पति के साथ क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसकी 12 साल की बेटी है। उसके दूसरे पति ने उसकी नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म किया और विरोध करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ ओमप्रकाश का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोपी गिरफ्तार
बाजपुर। पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बीते 29 सितंबर को एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि किशोरी को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो अक्तूबर को केस दर्ज कर किया। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी जुबेर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक के घर मिली नाबालिग, आरोपी को भेजा जेल
दिनेशपुर। पांच दिन पहले नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके घर से नाबालिग को खोज लिया है। पुलिस के अनुसार 12 दिसंबर को एक व्यक्ति ने अपनी 15 साल की बेटी के घर से अचानक लापता होने की तहरीर दी थी। शनिवार को नाबालिग को गोकुल नगर सूरज फार्म बिलासपुर, जिला रामपुर निवासी सुरेश ढाली के घर से खोज लिया। नाबालिग की ओर युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप लगाया गया। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed