{"_id":"584469cd4f1c1bb54fa86737","slug":"stealing-cash-and-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में हजारों की नगदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में हजारों की नगदी और जेवर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Stealing cash and jewelery
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक ही गांव के तीन घरों में घुसकर हजारों की नगदी और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों के जाग जाने पर उन्होंने एक चोर को पीछा कर दबोच लिया। उसकी पिटाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
बीते शनिवार की रात को गांव तेलीपुरा में तीन चोर गांव में घुस आए। चोरो ने सबसे पहले मो. शफीक पुत्र मो. शाह के घर को खंगालते हुए सात हजार की नगदी, एक जोड़ी सोने के कुंडल चुरा लिए। इसके बाद चोर पड़ोस के शफीक पुत्र छोटे के घर में घुसते हुए वहां से 30 हजार की नगदी, दो मोबाइल फोन और आधा तोला सोने के झाले लेकर निकल लिए।
विज्ञापन
चोरो का तीसरा शिकार शकील पुत्र अब्दुल मजीद हुआ। चोरोंं ने वहां से 12 हजार की नगदी व मोबाइल फोन चुराया। चोरों की वारदात के बाद कुछ ग्रामीणों ने चोरों को देखकर शोर मचाया तो पूरा गांव जाग गया। इसके बाद ग्रामीणों मौके से भाग रहे चोरों का पीछा कर एक चोर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने उसकी पिटाई लगाने के बाद उसे पुुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोर की पहचान शादाब निवासी रेलवे पड़ाव के रूप में हुई। वह पूर्व में भी कई बार चोरी के आरोप में जेल जा चुुका है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। वहीं भुक्तभोगियों ने पुलिस को मामले में तहरीर सौंप दी है। ब्यूरो