{"_id":"585c3a934f1c1b6752e3a75a","slug":"stay-away-from-drugs-and-physical-activity-to-stay-healthy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से दूर रहें और शारीरिक श्रम से तंदुरुस्त रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से दूर रहें और शारीरिक श्रम से तंदुरुस्त रहें
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
Updated Fri, 23 Dec 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
नशे से दूर रहें और शारीरिक श्रम से तंदुरुस्त रहें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री आनंद रावत द्वारा ‘नशे के खिलाफ जंग, पारंपरिक खेल खेलेंगे हम’ नाम से आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता छोलिया नर्तकों के सांस्कृतिक करतबों के साथ संपन्न हो गई। समापन अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतियोगियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
समापन दिवस की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ अभियान छेड़ने के लिए शपथ दिलाकर किया। विशिष्ट अतिथि राज्य सहकारी संघ अध्यक्ष संजीव आर्य ने कहा कि बच्चे खेलकूद छोड़कर मोबाइल गेम और व्हाट्स एप पर समय बिता रहे हैं, जो सही नहीं है।
विज्ञापन
स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक श्रम बहुत जरूरी है। एफटीआई निदेशक कपिल जोशी ने कहा कि शारीरिक श्रम और योगा स्वस्थ बनाता है। बृहस्पतिवार को हुए पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग के हिंगोड़ा में जीआईसी मोतीनगर विजेता, जीआईसी नारायण नगर उपविजेता, बालिका वर्ग में जीजीआईसी धौलाखेड़ा विजेता, ललित आर्य महिला इंटर कालेज उपविजेता रहे।
विज्ञापन
इसी तरह फुटसाल बालक वर्ग में नगर निगम काठगोदाम, जीआईसी मोतीनगर, बालिका वर्ग में जीजीआईसी धौलाखेड़ा, ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज क्रमश: विजेता और उपविजेता रहे। मुर्गा झपट बालक वर्ग में एचएन ने नारायण नगर, बालिका में ललित आर्य ने नगर निगम काठगोदाम, गिल्ली डंडा बालक में एचएन ने नारायण नगर, बालिका में फूलचौड़ ने मोतीनगर, बट्टूी बालक में नगर निगम काठगोदाम ने जीआईसी हल्दूचौड़, बालिका में ललित आर्य महिला ने जीजीआईसी धौलाखेड़ा, बाघ बकरी बालक में जीआईसी हल्दूचौड़ ने मोतीनगर, बालिका में ललित आर्य महिला ने नगर निगम काठगोदाम, पिट्टू बालक में गौजाजाली ने फूलचौड़ और बालिका में फूलचौड़ ने जीजीआईसी धौलाखेड़ा को पराजित किया।
आयोजक आनंद रावत ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में मुकेश जोशी, राहुल सोनकर आदि ने सहयोग किया।
नृत्य से किया योगासनों का अभ्यास
खेलकूद प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व एमबी डिग्री कॉलेज के योगा छात्र-छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से विभिन्न योग विधाओं के अभ्यास का प्रदर्शन किया, जिसे काफी सराहा गया।
कैच आउट हुए एसएसपी
पारंपरिक खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी ने भी पुरानी यादों को ताजा करते हुए गिल्ली डंडा से खेल की शुरुआत की। उन्होंने जैसे ही डंडे से गिली हवा में उछाली, आनंद रावत ने कैच लपककर उन्हें आउट कर दिया।