फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Statues of martyrs unveiled on Martyrdom Day

Nainital News: बलिदान दिवस पर शहीदों की प्रतिमाओं का हुआ अनावरण

Tue, 24 Mar 2026 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 24 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Statues of martyrs unveiled on Martyrdom Day
किच्छा। आवास विकास कॉलोनी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में सोमवार को बलिदान दिवस पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका अनावरण किया। इस पार्क में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव केवल एक नाम नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक हैं। इन महान वीरों ने जिस निडरता और दृढ़ संकल्प के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला ने कहा कि पालिका ने क्षेत्रीय जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन महान क्रांतिकारियों की प्रतिमाएं स्थापित की हैं। यह पार्क अब देशभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, महेंद्र पाल, संजीव कुमार सिंह, मुकेश कोली, प्रकाश पंत, नितिन वाल्मीकि, कुलदीप बग्गा, पूरन भट्ट, खेमकरन कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
खटीमा में भी शहीद क्रांतिकारियों को किया गया याद

खटीमा। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने शहीद दिवस पर टनकपुर रोड स्थित कार्यालय में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहां पंजाबी महासभा के वरिष्ठ सदस्य संतोष मल्होत्रा, सचिव हरीश बत्रा, प्रदेश सचिव मनोज वाधवा, संरक्षक बाबूराम अरोरा अध्यक्ष विजय अरोड़ा संतोष मल्होत्रा, ललित मोहन मारवाह, जितिन ग्रोवर, हर्ष बत्रा आदि थे। इधर, उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने भी शहीद क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहां ठाकुर भगवान सिंह, वीरेंद्र सिंह, कलावती देवी, भगवती खोलिया, पुष्पा देवी, शिवशंकर भाटिया, करण चंद, सुभाष भटनागर, राजेंद्र खाती आदि थे।
--
शहीद भगत सिंह का बलिदान दिवस मनाया

बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यवान गर्ग, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवदीप कंग, आदित्य चानना सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौक पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इधर गांव संतोषपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में शहीदी दिवस पर धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। वहां शहीद भगत सिंह के परपौत्र अनमोल सिंह, करनवीर सिंह, गुंजन सुखीजा, सुरेश कांबोज, गुरजंट सिंह आदि थे। इधर, संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर किसानों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह प्रतिमा के समक्ष साम्राज्यवाद के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। किसानों-मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। वहां भाकियू एकता उगराहां के प्रदेश अध्यक्ष बल्ली सिंह चीमा, भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा, महेंद्र सिंह रंधावा लखविंदर सिंह, पूरन सिंह, शेर सिंह सतनाम सिंह, सुबैग सिंह, जगतार सिंह, जगदीप सिंह, दर्शन लाल गोयल, सुखविंदर सिंह ,मलकीत सिंह ,सौरव परमार, राजकिशोर सिंह आदि थे।
--
शहीद दिवस पर श्रमिकों का प्रदर्शन, श्रम संहिताओं और युद्ध के खिलाफ उठी आवाज

रुद्रपुर। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहादत दिवस पर श्रमिक संयुक्त मोर्चा की ओर से सोमवार को गांधी पार्क में सभा आयोजित की गई। इसके बाद जुलूस निकालकर भगत सिंह चौक पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभा में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों, विशेषकर चार श्रम संहिताओं का विरोध करते हुए मजदूर विरोधी बताया। साथ ही ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष पर भी चिंता व्यक्त की।

वक्ताओं ने कहा कि श्रम कानूनों में बदलाव से मजदूरों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं और महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने शहीद भगत सिंह के विचारों को आज भी प्रासंगिक बताते हुए समानता और वैज्ञानिक सोच अपनाने की बात कही। सभा को क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के शिवदेव, सीएसटीयू के मुकुल, भाकपा (माले) के ललित मटियाली, इंकलाबी मजदूर केंद्र के सुरेंद्र सिंह, इंट्रार्क मजदूर संगठन के सौरभ, पीपीआईडी के हरीश मौर्या, सुब्रत विश्वास, बालकरण सिंह, गोपाल गौतम व रविन्द्र कौर ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन दिनेश तिवारी व चंद्र मोहन लखेड़ा ने संबोधित किया। वहां अनिता अन्ना, विजय शर्मा, हरेंद्र सिंह, दलजीत सिंह, राकेश, बृजपाल, रोशनलाल आदि मौजूद रहे।


--
शिविर में 18 सेवकों ने किया रक्तदान

बाजपुर। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की स्मृति में रिवरडेल इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन हरमिंदर सिंह सिद्धू, समाजसेवी उदयन उर्फ मिक्की कपूर ने संयुक्त रूप से किया गया। इंद्रप्रीत सिंह, डॉ. सौरभ परमार, तेजवीर सिंह, डॉ. ईश्वर प्रसाद, विकास गोयल सहित 18 सेवकों ने रक्तदान किया। वहां नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, नवदीप कांग, आशु, इंद्रप्रीत सिंह सिद्धू, प्रिंसिपल परमीन कौर, वाइस प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, नीतू रौतेला प्रमुख रूप से शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed