{"_id":"063c0dd4e49202b71a36e771dafce9bd","slug":"state-teachers-association-district-convention-11-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय शिक्षक संघ का जिलास्तरीय अधिवेशन 11 से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय शिक्षक संघ का जिलास्तरीय अधिवेशन 11 से
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
Updated Fri, 08 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक संघ के 11 और 12 मई को होने जा रहे जिला स्तरीय अधिवेशन एवं सांगठनिक चुनावों को लेकर घमासान शुरू हो गया है। हीरानगर हल्द्वानी के उत्थान मंच में होने जा रहे इस अधिवेशन में राजकीय हाईस्कूल, इंटर कालेजों के 2500 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं मतदान कर नौ पदों पर दो वर्ष के लिए पदाधिकारियों का भी चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संगठन के अनुसार छह पद सामान्य हैं, जबकि तीन पद शिक्षिकाओं के लिए आरक्षित हैं। अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र पाल सिंह तोमर, शैलेंद्र जोशी, कौशल चौहान के मध्य त्रिकोणीय मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद पर भीमप्रकाश गौतम, हेम त्रिपाठी, पंचम मेवाड़ी, मंत्री पद पर विवेक पांडे व जगदीश बिष्ट के बीच सीधा मुकाबला है। संयुक्त मंत्री पद पर हिमांशु पांडे मित्र व अशोक डुंगराकोटी, संगठन मंत्री पर गिरीश जोशी व प्रदीप जोशी के बीच भी सीधा मुकाबला है। आय व्यय निरीक्षक पद पर अभी तक एक मात्र प्रत्याशी ललित मोहन लोहनी है।
विज्ञापन
वहीं महिलाओं के लिए आरक्षित पदों में उपाध्यक्ष पद पर रेखा धानिक व मीना डंगवाल के बीच मुकाबला है, संयुक्त मंत्री पद पर अभी तक मीनाक्षी र्कीति व संगठन मंत्री पर शोभा पंत का नाम चर्चा में है। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अधिवेशन संयोजक डा. महेश बवाड़ी के अनुसार अधिवेशन के पहले दिन आम सत्र होगा। दूसरे दिन संगठन के चुनाव संपन्न होंगे। अधिवेशन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी रघुनाथ लाल आर्या द्वारा अधिवेशन अवकाशों के साथ-साथ वास्तविक यात्रावकास स्वीकृत किया जा चुका है।
विज्ञापन