फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State's first Bio Diversity Gallery inaugurated

प्रदेश की पहली बायो डायवर्सिटी गैलरी का लोकार्पण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
State's first Bio Diversity Gallery inaugurated
हल्द्वानी। वन अनुसंधान ने प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता की जानकारी देने के लिए हल्द्वानी नर्सरी में प्रदेश की पहली बायो डायवर्सिटी गैलरी को तैयार किया है। यहां राज्य की 101 प्रजातियों की जैव विविधता को प्रदर्शित किया गया है। लोग किंग कोबरा का घोंसला भी देख सकेंगे। गैलरी का लोकार्पण रविवार को वरिष्ठ फोटोग्राफर अनूप साह और डीएफओ (रिसर्च) कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

गैलरी को जापान इंटरनेशनल कारपोरेशन (जायका) मद से प्राप्त 15 लाख की राशि से तैयार किया गया है। मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि गैलरी जैव विविधता से भरपूर है। किंग कोबरा घोंसला बनाकर अंडे देता है। यह घोंसला कैसा होता है, इसे चित्र में नहीं मूल रूप में यहां पर प्रदर्शित किया गया है। चिड़ियों के छोड़े गए घोंसलों को भी प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरी दुनिया में रेड हनी काफी विख्यात है। इसकी कीमत लाखों में होती है। इसकी मधुमक्खी दस हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर छत्ता बनाती है। यहां इसकी जानकारी भी दी गई है। कीड़ा जड़ी, त्रिफला के फल, दशमूल की जड़ें समेत अन्य चीजों को भी प्रदर्शित किया गया है। राज्य में जितनी तरह की मिट्टी मिलती है, उसकी जानकारी देने की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed