फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State Congress president arrived Ramnagar

प्रदेश कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं : किशोर

Wed, 07 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Wed, 07 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
State Congress president arrived Ramnagar
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे रामनगर - फोटो : अमर उजाला

रामनगर। संकल्प विकास यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने यहां कार्यकर्ताओं के साथ विचार मंथन किया। संकल्प यात्रा 8 दिसंबर को काशीपुर पहुंचेगी, जिसमें ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। कहा कि संकल्प यात्रा में हर जगह जनता में उत्साह देखा गया, जिससे पूरी उम्मीद है कि सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में फिर से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 
विज्ञापन


बैठक में नगर अध्यक्ष हफीज अब्दुल करीम, ब्लाक अध्यक्ष यशवंत सिह जलाल, ब्लाक प्रमुख संजय नेगी, भगीरथ लाल चौधरी, पुष्कर दुुर्गापाल, उसमान सिद्दीकी, शेख सलीम, जलीम अहमद, आशा बिष्ट, दिनेश लोहनी, ताईफ खान, असद अली, नसीम अहमद, हेम भट्ट, तारा सती, विमला आर्य, मंजू चौहान, अजय मेहता, एस. लाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने चुनाव में पहले भगवान राम फिर गंगा व बाद में सेना का सहारा लेकर देश की जनता को गुमराह किया। अब प्रधानमंत्री ने नोटबंदी से देश की जनता को एक बार फिर परेशान किया है।


उन्होंने कहा कि नोटबंदी का सबसे ज्यादा असर उत्तराखंड पर पड़ा है तथा इससे प्रदेश के पर्यटन व तीर्थ स्थानों पर भी खासा प्रभाव पड़ा  है।  उन्होंने प्रदेश  में भाजपा द्वारा निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा को पूरी तरह असफल बताया।  उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की नकल कर अपने कार्यक्रम तय करती है तथा  उन्होंने भाजपा को सही नकल करने की भी सलाह दी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed