फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   State Cancer Institute to be built at a cost of 86 crores

86 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
State Cancer Institute to be built at a cost of 86 crores
हल्द्वानी। शहर में प्रस्तावित स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की डीपीआर तैयार हो गई है। इसे शासन को भेज दिया गया है। ब्रिज रोपवे टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमंट कॉपरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) ने यह डीपीआर तैयार की है। इसमें संस्थान के निर्माण में 86 करोड़ की लागत आने का उल्लेख है। संस्थान में कैंसर मरीजों के इलाज के लिए न्यूक्लियर मेडिसिन समेत 19 विभाग होंगे। संस्थान में ही ब्लड बैंक से लेकर जांच की सभी तरह की सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अधीन स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट संचालित है। करीब सात साल पहले इसे अपग्रेड करते हुए स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट बनाने की योजना बनी थी। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आर्थिक मदद करने के लिए भी तैयार है लेकिन वन भूमि आदि तकनीकी पेच के चलते बात आगे नहीं बढ़ सकी थी।
विज्ञापन

कई विभाग खुलेंगे, सौ बेड का वार्ड बनेगा
हल्द्वानी। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट में 19 विभाग खोले जाएंगे। इसमें न्यूक्लियर मेडिसिन, मेडिसिन आनकोलॉजी आदि होंगे। संस्थान में एक ब्लड बैंक भी प्रस्तावित है। संस्थान में 120 बेड का वार्ड और आईसीयू बनाने की भी योजना है। तीमारदारों के ठहरने के लिए एक रैन बसेरा भी प्रस्तावित है। बिजली आपूर्ति, सुरक्षा से जुड़े इंतजाम भी योजना में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांचों की सुविधा होगी
हल्द्वानी। इंस्टीट्यूट में सभी तरह की जांच सुविधाएं जुटाई जाएंगी। यहां पर रेडियोलॉजी विभाग होगा, जहां सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड आदि हो सकेंगे। पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री की लैब भी होगी। इससे रक्त आदि की जांच एक ही जगह पर हो सकेंगी।
जमीन की बात भी आगे बढ़ी
हल्द्वानी। वर्तमान में स्वामी राम कैंसर इंस्टीट्यूट आरक्षित वन भूमि पर निर्मित है। इस जमीन के नियमितीकरण का प्रस्ताव आगे बढ़ गया है। पेनाल्टी जमा होने के बाद अब क्षतिपूरक वनीकरण संबंधी प्रक्रिया चल रही है। स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट निर्माण के लिए चार हेक्टेयर से अधिक वन भूमि की जरूरत है, इसका भी प्रस्ताव भी वन भूमि हस्तांतरण के नोडल कार्यालय में पहुंच गया है।

कोट
स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसे शासन को भेजा जा चुका है। इंस्टीट्यूट में कई विभाग होंगे। इसके अलावा कई तरह की इलाज से जुड़ी सुविधाएं एक जगह पर होंगी। -डॉ. केसी पांडे, निदेशक स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed