फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Started self-employment during Corona period, now earning 15-20 lakhs

Nainital News: कोरोनाकाल में शुरू किया स्वरोजगार, अब हो रही 15-20 लाख की आय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Started self-employment during Corona period, now earning 15-20 lakhs
हल्द्वानी। शिक्षका अर्जिता सेन ने सेवानिवृत्ति के बाद कोरोनाकाल में छह महिलाओं के साथ देवभूमि पिकल्स एंड फूड प्रोडक्ट से नाम से स्वरोजगार शुरू किया। गुणवत्तायुक्त उत्पादों के बल पर उनका समूह सालाना 15-20 लाख रुपये की आय कर रहा है।
विज्ञापन

अर्जिता ने यहां पर्वतीय उत्थान मंच में आयोजित हरेला मेले में स्टॉल लगाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें सरकार की ओर से सरस और उद्यमिता मेले में फ्री में स्टाॅल मिलता है। अर्जिता के अनुसार उन्हें स्कूल के दिनों से ही खाना बनाने का शौक था। वह पहले से तरह-तरह के व्यंजन बनाती थी। वर्ष 2020 में सेवानिवृत्ति के बाद जब वह घर में रहने लगी तब उनके मन स्वरोजगार शुरू करने का विचार आया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने छह महिलाओं को अपने जोड़कर स्वयं सहायता समूह शुरू किया। उनके स्टॉल पर अचार, चटनी, मुरब्बा सहित पिथौरागढ़ के गांव में उगाई जाने वाली आर्गेनिक दालें भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्टॉल की सबसे विशेष उत्पाद तीमूर की चटनी है, जो सब्जी, दाल, रोटी के साथ खा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed