{"_id":"effec1f185513cda9b03a8cd012225f9","slug":"start-the-haj-arrangements-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज पर जाने वाले शुरू करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज पर जाने वाले शुरू करें तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप इस बार हज के मुकद्दस सफर पर जाने की ख्वाहिश रखते हैं तो इसके लिए तैयारी शुरू कर दें। सोमवार से हज यात्रा के लिए फार्म भरने शुरू हो गए हैं। इस बार आनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी जा रही है, जो 20 फरवरी तक चलेगी। 25 जुलाई से मदीना मुनव्वरा के लिए हज यात्रियों की रवानगी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
केंद्रीय हज कमेटी ने हज यात्रा का शेडयूल जारी कर दिया है। 19 जनवरी से 20 फरवरी तक हज यात्रा के फार्म भरे जाएंगे। 23 मार्च को कुर्राअंदाजी (लाटरी) होगी। उसके बाद ही हज पर जाने का मौका मिलेगा। लगातार चार साल से आवेदन करने वाले और 70 साल से अधिक उम्र के आवेदकों को प्राथमिकता मिलेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया सेंट्रल हज कमेटी ने आवेदकों की सुविधा के लिए आनलाइन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। हज कमेटी की वेबसाइट पर सीधे अपना आवेदन कर सकते हैं। कुर्राअंदाजी में चयनित आवेदकों को अप्रैल के तीसरे सप्ताह में पहली किस्त जमा करनी होगी। निर्धारित समय में किस्त और पासपोर्ट जमा न करने वाले हाजियों का नाम लिस्ट से हटाकर वेटिंग लिस्ट वाले आवेदकों को मौका दिया जाएगा। बताया कि आवेदन फार्म जल्द ही सेंटरों पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मार्च में दिया जाएगा मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण
इस बार हर प्रक्रिया निर्धारित शेड्यूल के आधार पर ही होगी। मास्टर ट्रेनरों को मार्च में प्रशिक्षण दिया जाएगा। वे समय-समय पर हज यात्रियों को प्रशिक्षित करेंगे। चेयरमैन हाजी राव ने बताया कि प्रदेश का कोटा करीब साढ़े आठ सौ का है। कोटा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।